HDB Financial IPO: 25 जून से खुलेगा ₹12500 करोड़ का इश्यू, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹3369 करोड़

HDB Financial IPO: HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का ₹12,500 करोड़ का IPO 25 जून से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इससे पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹3,369 करोड़ जुटाए हैं। आईपीओ की पूरी डिटेल के साथ जानिए कि एंकर बुक में कौन से बड़े नाम शामिल हैं।

अपडेटेड Jun 24, 2025 पर 11:37 PM
HDB Financial इस इश्यू से मिले फ्रेश कैपिटल का इस्तेमाल अपने Tier-I कैपिटल को बढ़ाने में करेगी।

HDB Financial IPO: HDFC Bank की सब्सिडियरी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने मेगा IPO से पहले एंकर बुक के जरिए ₹3,369 करोड़ जुटा लिए हैं। इसमें कई दिग्गज फंड ने पैसे लगाए हैं। एंकर बुक 24 जून को लॉन्च की गई थी। वहीं, ₹12,500 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 25 से 27 जून तक खुलेगा।

इश्यू स्ट्रक्चर और प्राइस बैंड

HDB Financial के IPO में ₹2,500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹10,000 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। OFS पूरी तरह से प्रमोटर HDFC Bank द्वारा होगा। IPO का प्राइस बैंड ₹700 से ₹740 प्रति शेयर तय किया गया है।

IPO डिटेल पूरी जानकारी
IPO तारीख
25 जून 2025 से 27 जून 2025
लिस्टिंग तारीख
जल्द घोषित की जाएगी
फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर
प्राइस बैंड
₹700 से ₹740 प्रति शेयर
लॉट साइज 20 शेयर
मिनिमम इन्वेस्टमेंट
₹14,800 (₹740 के ऊपरी प्राइस बैंड पर)
बिक्री का प्रकार
फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल का मिश्रण
कुल इश्यू साइज
₹12,500 करोड़ तक
फ्रेश इश्यू साइज
₹2,500 करोड़ तक
ऑफर फॉर सेल साइज
₹10,000 करोड़ तक
इश्यू का प्रकार
बुक बिल्डिंग आईपीओ
लिस्टिंग एक्सचेंज बीएसई, एनएसई
प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग
79,39,63,540 शेयर


एंकर निवेशकों में शामिल दिग्गज नाम

कंपनी ने कुल 4.55 करोड़ इक्विटी शेयर एंकर निवेशकों को ₹740 प्रति शेयर की दर से अलॉट किए। इनमें ब्लैकरॉक, Baillie Gifford Pacific Fund, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, गोल्डमैन सैक्स, Schroder International, Fidelity, अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, Templeton और Societe Generale जैसे नाम शामिल हैं।

कुल एंकर बुक में से 1.93 करोड़ शेयर यानी ₹1,434.8 करोड़ मूल्य के शेयर 22 डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स को अलॉट किए गए, जिन्होंने कुल 65 स्कीम्स के जरिए निवेश किया।

IPO से मिले फंड का इस्तेमाल

HDB Financial इस इश्यू से मिले फ्रेश कैपिटल का इस्तेमाल अपने Tier-I कैपिटल को बढ़ाने में करेगी, ताकि भविष्य की फाइनेंसिंग जरूरतें पूरी की जा सकें। FY24 के अंत में कंपनी का Tier-I कैपिटल ₹13,412.8 करोड़ था, जो FY25 में बढ़कर ₹16,406 करोड़ हो गया। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का वैल्यूएशन ₹61,253 करोड़ आंका गया है।

मजबूत ब्रांड सपोर्ट के साथ ऑपरेशन

HDB Financial Services तीन बिजनेस वर्टिकल्स में काम करती है- एंटरप्राइज लेंडिंग, एसेट फाइनेंस और कंज्यूमर फाइनेंस। कंपनी को HDFC Bank की ब्रांड पहचान का फायदा मिलता है, लेकिन इसकी अंडरराइटिंग, सोर्सिंग, रिस्क मैनेजमेंट और ऑपरेशन्स की व्यवस्था स्वतंत्र रूप से संचालित होती है।

इन्वेस्टमेंट बैंकरों में दिग्गज नाम

IPO को मैनेज करने वाले मर्चेंट बैंकरों में JM फाइनेंशियल, BNP, BofA सिक्योरिटीज इंडिया, गोल्डमैन सैक्स इंडिया, HSBC सिक्योरिटीज, IIFL कैपिटल, जेफरीज इंडिया, मॉर्गन स्टैनली, मोतीलाल ओसवाल, नोमुरा, नुवामा वेल्थ और UBS सिक्योरिटीज इंडिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : GNG Electronics समेत 3 और IPO लॉन्च होने के लिए तैयार, SEBI से मिला ग्रीन सिग्नल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।