GNG Electronics समेत 3 और IPO लॉन्च होने के लिए तैयार, SEBI से मिला ग्रीन सिग्नल

मुंबई की GNG इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में लैपटॉप और डेस्कटॉप को रीफर्बिश करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। फार्मा कंपनी Amanta Healthcare, कारोबार के विस्तार के लिए पैसे जुटाने के लिए IPO लाना चाहती है। लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर ग्लोटिस ने इस साल 8 फरवरी को SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे

अपडेटेड Jun 24, 2025 पर 8:18 PM

3 और कंपनियों के IPO लॉन्च होने के लिए लाइन में लग गए हैं। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने पिछले सप्ताह GNG इलेक्ट्रॉनिक्स, अमांता हेल्थकेयर और ग्लोटिस के IPO पेपर्स को मंजूरी दे दी। SEBI ने ग्लोटिस के ड्राफ्ट पेपर्स पर 16 जून, अमांता हेल्थकेयर के पेपर्स पर 19 जून और GNG इलेक्ट्रॉनिक्स के पेपर्स पर 20 जून को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया। SEBI का ऑब्जर्वेशन लेटर मिलने का मतलब है कि सबंधित कंपनी अगले एक साल के अंदर IPO लॉन्च कर सकती है।

Amanta Healthcare IPO

फार्मा कंपनी अमांता हेल्थकेयर, कारोबार के विस्तार के लिए पैसे जुटाने के लिए IPO लाना चाहती है। कंपनी ने इस साल 3 फरवरी को SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर्स दोबारा फाइल किए थे। IPO में 1.25 करोड़ नए इक्विटी शेयर रहेंगे। गुजरात की यह कंपनी 6 थेरेपेटिक सेगमेंट्स में बड़े और छोटे वॉल्यूम वाले पैरेंट्रल्स बनाती है। साथ ही मेडिकल डिवाइसेज भी बनाती है। पब्लिक इश्यू से होने वाली कमाई को यह मुख्य रूप से हरियाला (गुजरात) में नई उत्पादन लाइन सेट अप करने के लिए सिविल कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए; इक्विपमेंट, प्लांट और मशरीनरी खरीदने के लिए करेगी। इस IPO को बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स मैनेज कर रही है।


Glottis IPO

चेन्नई की लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर ग्लोटिस ने इस साल 8 फरवरी को SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। इसके पब्लिक इश्यू में 160 करोड़ रुपये के नए शेयर रहेंगे। साथ ही कंपनी के प्रमोटर्स रामकुमार सेंथिलवेल और कुट्टप्पन मणिकंदन की ओर से 1.45 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। IPO में नए शेयरों को जारी करके हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कमर्शियल व्हीकल्स और कंटेनर्स की खरीद के लिए और बाकी पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। इस IPO के लिए पैंटोमैथ कैपिटल एडवायजर्स, बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

HDB Financial Services IPO: आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में बढ़ी मांग, GMP 11% तक बढ़ा, जानिए पूरी डिटेल

GNG Electronics IPO

मुंबई की GNG इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में लैपटॉप और डेस्कटॉप को रीफर्बिश करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। रीफर्बिशमेंट का मतलब है ग्राहकों से ली गईं पुरानी डिवाइसेज को कुछ बदलावों के साथ नया जैसा बनाकर बेचना। इस कंपनी ने 25 मार्च, 2025 को IPO के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर फिर से जमा किए। GNG इलेक्ट्रॉनिक्स के पब्लिक इश्यू में 450 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर रहेंगे। साथ ही प्रमोटर्स की ओर से 51 लाख शेयरों का OFS रहेगा। नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और अन्य सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी। GNG Electronics IPO के लिए मोतिलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स, IIFL कैपिटल सर्विसेज, और JM फाइनेंशियल मर्चेंट बैंकर हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।