Glenmark Life Sciences IPO Allotment: ग्रे मार्केट प्रीमियम से क्यों परेशान हैं निवेशक, कैसे चेक करें अलॉटमेंट

Glenmark Life Sciences IPO: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 6 अगस्त को होने वाली है

अपडेटेड Aug 04, 2021 पर 1:34 PM
Story continues below Advertisement

Glenmark Life Sciences IPO: ग्लेनमार्क फार्मा की पूर्ण सहयोगी इकाई Glenmark Life Sciences की लिस्टिंग 6 अगस्त को होने वाली है। कंपनी हाई वैल्यू नॉन-कमोडिटाइज्ड API बनाती है जिसका इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। कंपनी का इश्यू 27 जुलाई को खुला था और 29 जुलाई को बंद हुआ था। इसके IPO का प्राइस बैंड 695-720 रुपए था।

पिछले हफ्ते Tatva Chintan Pharma की दमदार लिस्टिंग के बाद अब Glenmark Life Sciences की लिस्टिंग को लेकर निवेशक उत्साहित हैं।

क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम

Glenmark Life Sciences की लिस्टिंग कमजोर होने का चांस है। जैसे जैसे लिस्टिंग की तारीख नजदीक आ रही है ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों की वैल्यू घटती जा रही है। 3 अगस्त को ग्रे मार्केट में Glenmark Life Sciences के इश्यू का GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम)78-91 रुपए चल रहा था। यानी इस हिसाब से देखें को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 800 रुपए के आसपास हो सकती है। जब Glenmark Life Sciences का इश्यू जारी हुआ था तब इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 500 रुपए था तो अब घटकर सिर्फ 78-91 रुपए रह गया है।

Devyani International IPO: आज खुला इश्यू, जानिए घाटे में चल रही इस कंपनी में निवेश करना ठीक है?

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि फार्मा सेक्टर के कमजोर सेंटीमेंट के कारण ऐसा हुआ है। अगर आपने भी Glenmark Life Sciences के इश्यू में निवेश किया है तो ऐसे चेक कर सकते हैं

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.


इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।

इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।

इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।

इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।

अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें। https://ris.kfintech.com/ipostatus/ipos.aspx

इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।

इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-

एप्लिकेशन नंबर

क्लाइंट आईडी

PAN

इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।

आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।

इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।

आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।

Glenmark Life Sciences के शेयरों का अलॉटमेंट 4 अगस्त को होने वाला है। अगर आपको शेयर नहीं मिला तो आपका पैसा 5 अगस्त तक वापस आ जाएगा। अगर आपको शेयर मिलते हैं तो आपके डिमैट अकाउंट में यह 5 अगस्त को नजर आएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।