HP Telecom SME IPO: गुजरात स्थित मोबाइल फोन और एक्सेसरीज डिस्ट्रीब्यू करने वाली कंपनी एचपी टेलीकॉम अपना आईपीओ लाने जा रही है। यह पब्लिक इश्यू 20 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह अगले सप्ताह घोषित होने वाला पहला आईपीओ होगा। निवेशकों के पास इस SME आईपीओ में 24 फरवरी तक निवेश का मौका रहेगा। एचपी टेलीकॉम का इरादा आईपीओ के जरिए 34.22 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके तहत 31.69 लाख शेयर जारी किए जाएंगे।
