Get App

Paras Healthcare IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा ₹1450 करोड़ का इश्यू, रहेंगे ₹500 करोड़ के नए शेयर; चेक करें प्राइस बैंड

Paras Healthcare IPO: पारस हेल्थकेयर उत्तर भारत, बिहार और झारखंड में 30 जून 2026 तक 8 अस्पतालों के जरिए टर्शियरी और क्वाटरनरी हेल्थकेयर सर्विसेज दे रही थी। इन अस्पतालों में कुल 2,211 बेड की क्षमता थी। कंपनी को उम्मीद है कि मार्च 2028 तक उसके अस्पतालों में कुल बेड क्षमता बढ़कर 3,011 हो जाएगी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 4:31 PM
Paras Healthcare IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा ₹1450 करोड़ का इश्यू, रहेंगे ₹500 करोड़ के नए शेयर; चेक करें प्राइस बैंड
Paras Healthcare के शेयर NSE और BSE पर 28 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

गुरुग्राम की पारस हेल्थकेयर का ₹1,450 करोड़ का IPO 21 अक्टूबर को खुलने वाला है। इसमें ₹500 करोड़ के 72.15 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹950 करोड़ के 1.37 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में कंपनी के प्रमोटर धर्मिंदर कुमार नागर और निवेशक कॉमेलिना शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। प्राइस बैंड ₹660-₹693 प्रति शेयर तय हुआ है। लॉट साइज 21 शेयर है। पब्लिक इश्यू में 23 अक्टूबर तक पैसे लगाने का मौका रहेगा। क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 28 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

कंपनी पारस हेल्थ ब्रांड के तहत हॉस्पिटल चेन चलाती है। पहले पारस हेल्थकेयर ने जुलाई 2024 में IPO पेपर जमा किए थे। उस वक्त पब्लिक इश्यू में ₹400 करोड़ तक के नए शेयर जारी करना और प्रमोटर व इनवेस्टर्स की ओर से 1.49 करोड़ शेयरों का OFS लाया जाना शामिल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त IPO का साइज लगभग ₹1,000 करोड़ था। SEBI ने अक्टूबर 2024 में IPO पेपर को मंजूरी दी थी। इश्यू लाने के लिए समय-सीमा अक्टूबर 2025 तक थी, लेकिन कंपनी इस दौरान IPO नहीं ला सकी। अब अक्टूबर 2026 में यह फाइनली लिस्ट होने वाली है।

Paras Healthcare IPO के लिए JM फाइनेंशियल, BofA सिक्योरिटीज इंडिया और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट बुक ​रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. है। इस पब्लिक इश्यू में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

Paras Healthcare के अभी 8 अस्पताल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें