Zetwerk Manufacturing IPO: एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹2251 करोड़, 15 अक्टूबर से खुलेगा इश्यू; चेक करें प्राइस बैंड, GMP
Zetwerk Manufacturing IPO: जेटवर्क में खोसला वेंचर्स, एक्सेल, लाइटस्पीड, पीक XV पार्टनर्स, ग्रीनओक्स, एवेनिर जैसे दिग्गजों का पैसा लगा हुआ है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है
Zetwerk Manufacturing का IPO ₹5,012.33 करोड़ का है।
जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस लिमिटेड का IPO आज, 15 अक्टूबर से खुल रहा है। कंपनी ने एक दिन पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹2,251.23 करोड़ जुटाए। BSE की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, कंपनी ने 99 फंड्स को ₹151 प्रति शेयर के भाव पर 14.91 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए। एंकर बुक में ब्लैकरॉक, गोल्डमैन सैक्स, नोमुरा, कैपिटल ग्रुप, First Sentier Investors, सोसाइटे जेनरल, ईस्टस्प्रिंग इनवेस्टमेंट्स इंडिया फंड जैसे ग्लोबल इनवेस्टर्स के साथ-साथ नॉर्वे के गवर्मेंट पेंशन फंड ग्लोबल और अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) जैसे सॉवरेन वेल्थ फंड्स ने भी हिस्सा लिया।
इसके अलावा SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल AMC, HDFC AMC, मिरे एसेट म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल, टाटा AMC, UTI AMC, HSBC म्यूचुअल फंड इनवेस्को इंडिया, आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC जैसे घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने भी भाग लिया। SBI लाइफ इंश्योरेंस, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, बजाज लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस जैसी बीमा कंपनियां भी एंकर बुक में शामिल हुईं।
जेटवर्क का IPO ₹5,012.33 करोड़ का है। यह 19 अक्टूबर को बंद होगा। इसके लिए प्राइस बैंड ₹143-151 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 99 शेयर है। IPO में ₹2,830 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे, साथ ही ₹2,182.33 करोड़ के शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में प्रमोटर-ग्रुप एंटिटी Creovate Innovation, को-फाउंडर अमृत आचार्य, श्रीनाथ रामकृष्णन के साथ-साथ निवेशक पीक XV पार्टनर्स, एक्सेल, लाइटस्पीड वेंचर, के कैपिटल आदि भी शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। इश्यू की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। 20 अक्टूबर को शेयर बाजार में दशहरा की छुट्टी है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 23 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
क्या करती है Zetwerk Manufacturing
जेटवर्क पहले एक डिजिटल मार्केटप्लेस थी और अब मैन्युफैक्चरर्स को ग्राहकों से जोड़कर एक एंड-टू-एंड इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म बन गई है। यह कई सेक्टर्स में कस्टम-बिल्ट कंपोनेंट्स के लिए इंजीनियरिंग, उत्पादन और डिलीवरी को व्यवस्थित करती है। ग्राहक डिजाइन प्रदान करते हैं, जेटवर्क सप्लायर का चयन, गुणवत्ता नियंत्रण, टाइमलाइंस और लॉजिस्टिक्स को संभालती है। कंपनी लैपटॉप, हियरेबल्स, वियरेबल्स, IT हार्डवेयर बनाती है। जेटवर्क में खोसला वेंचर्स, एक्सेल, लाइटस्पीड, पीक XV पार्टनर्स, ग्रीनओक्स, एवेनिर जैसे दिग्गजों का पैसा लगा हुआ है।
जेटवर्क में फुली डाइल्यूटेड बेसिस पर पीक XV पार्टनर्स इनवेस्टमेंट्स V सबसे बड़ी इंडीविजुअल शेयरहोल्डर है, जिसके पास 9.12 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ग्रीनओक्स कैपिटल अपॉर्चुनिटीज फंड II के पास 8.61 प्रतिशत, रामकृष्णन के पास 8.36 प्रतिशत, एक्सेल इंडिया V के पास 7.74 प्रतिशत और आचार्य के पास 7.53 प्रतिशत हिस्सा है।
Zetwerk अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल अपना और सब्सिडियरीज का कर्ज चुकाने, पहले से न पता अधिग्रहणों, अन्य रणनीतिक निवेशों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹4,195.70 करोड़ और शुद्ध घाटा ₹732.98 करोड़ रहा। इस बीच कंपनी पर ₹1,942.19 करोड़ की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025-26 में जेटवर्क का रेवेन्यू 40 प्रतिशत बढ़कर ₹16,100.63 करोड़ रहा। घाटा 1,606.17 करोड़ दर्ज किया गया।
IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली इंडिया, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, एवेंडस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Kfin Technologies Ltd. है। इश्यू में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
ग्रे मार्केट में Zetwerk का शेयर अभी से 14.57 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।