IPO Alert: 1 दिसंबर से दांव लगाने का बड़ा मौका! खुल रहा इस रबर कंपनी का ₹125 करोड़ का मेगा इश्यू

Matangi Rubber IPO: टायर फ्लैप्स और ट्यूब्स बनाने वाली दिल्ली की Matangi Rubber का ₹125 करोड़ का आईपीओ 1 से 3 दिसंबर तक खुलने जा रहा है। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹163–172 प्रति शेयर तय किया है। मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ, कर्ज घटाने और नए प्लांट लगाने की योजना के बीच यह इश्यू कितना दमदार है? जानें पूरी डिटेल

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 1:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिटेल निवेशक 87 शेयरों के लिए न्यूनतम ₹14,964 निवेश करना होगा

Matangi Rubber IPO: दिल्ली बेस्ड टायर फ्लैप्स और ट्यूब्स बनाने वाली कंपनी Matangi Rubber अपना IPO लेकर आ रही है। इश्यू 1 दिसंबर से पब्लिक के लिए खुलेगा। कंपनी ने ₹163–172 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। अपने आईपीओ के जरिए कंपनी ₹125.16 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

इस आईपीओ में ₹99.1 करोड़ मूल्य के 57.61 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि प्रमोटर Vandana Rubber and Chemicals सहित मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल के जरिए ₹26.06 करोड़ मूल्य के 15.15 लाख शेयर बेचेंगे।

आईपीओ की सभी प्रमुख डिटेल्स


एंकर बुक: 30 नवंबर को खुलेगी।

आईपीओ खुलने और बंद होने की तारीख: पब्लिक इश्यू 1 दिसंबर को खुलेगा और 3 दिसंबर को बंद होगा।

अलॉटमेंट की तारीख: 4 दिसंबर को फाइनल होने की उम्मीद है।

लिस्टिंग: 8 दिसंबर को।

इस आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 87 इक्विटी शेयरों के एक के लिए लॉट बोली लगा सकते हैं। रिटेल निवेशक 87 शेयरों के लिए न्यूनतम ₹14,964 निवेश करना होगा।

जुटाई गई रकम का कहां होगा इस्तेमाल?

कंपनी जून 2026 तक के ₹97.56 करोड़ के कुल बकाया उधार के मुकाबले फ्रेश इश्यू की नेट आय से ₹45 करोड़ का उपयोग कर्ज चुकाने में करेगी। इसके अलावा रबर रीसाइक्लिंग उत्पादों के लिए ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने पर ₹19.06 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जबकि मध्य प्रदेश के भिंड में सॉलिड टायर उत्पादन के लिए ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने पर ₹8.4 करोड़ आवंटित किए जाएंगे। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी का कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन

वर्ष 2004 में स्थापित मातंगी रबर पांच मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ऑपरेट करती है। कंपनी टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर सेगमेंट के लिए टायर बनाती है, जबकि ट्रक, बस और हेवी यूटिलिटी व्हीकल्स जैसे कमर्शियल वाहनों के लिए टायर फ्लैप्स और ट्यूब्स का निर्माण करती है।

इसके रबर कंपाउंड्स का उपयोग अन्य रबर उत्पादों के निर्माण में भी होता है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी के रेवेन्यू में टायर फ्लैप्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस का योगदान 73 फीसदी रहा, जबकि जॉब-वर्क आधार पर टायर, टायर फ्लैप्स और ट्यूब्स के निर्माण की हिस्सेदारी 21 फीसदी रही।

वित्तीय मोर्चे पर देखें तो FY26 में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में मातंगी रबर का मुनाफा 11.5 फीसदी बढ़कर ₹22.3 करोड़ हो गया, जबकि रेवेन्यू 28.1 फीसदी की बढ़त के साथ ₹129.8 करोड़ रहा। वहीं, जून 2026 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने ₹47.7 करोड़ के रेवेन्यू पर ₹6.4 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। पैसा लगाने से पहले हमेशा अपने वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल की ओर से किसी को भी पैसा लगाने की कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।