Get App

HyFun Foods IPO: फ्रोजन-फूड मेकर की ₹20 अरब का इश्यू लाने की तैयारी, मैकडॉनल्ड्स और KFC जैसे ब्रांड्स को करती है सप्लाई

HyFun Foods IPO: भारत में फ्रेंच फ्राइज, पिज्जा और डंपलिंग जैसे फ्रोजन फूड की लोकप्रियता बढ़ रही है क्योंकि क्विक-कॉमर्स के दौर में ग्राहक आसानी और सुविधा चाहते हैं। कंपनी के रिटेल पार्टनर्स में डीमार्ट, ब्लिंकइट, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, एमेजॉन फ्रेश, जियोमार्ट, स्मार्ट बाजार आदि शामिल हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 1:37 PM
HyFun Foods IPO: फ्रोजन-फूड मेकर की ₹20 अरब का इश्यू लाने की तैयारी, मैकडॉनल्ड्स और KFC जैसे ब्रांड्स को करती है सप्लाई
HyFun Foods को उम्मीद है कि 2027 के मध्य में IPO की तैयारी शुरू हो जाएगी।

मैकडॉनल्ड्स और KFC जैसे ब्रांड्स को सप्लाई करने वाली HyFun Foods साल 2028 के आखिर तक भारत में 20 अरब रुपये का IPO लाने की योजना बना रही है। कंपनी को रेस्टोरेंट, रिटेलर्स और क्विक-डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स से मांग बढ़ने की उम्मीद है। रॉयटर्स के मुताबिक, फ्रोजन-फूड बनाने वाली कंपनी के CEO हारेश करमचंदानी का कहना है कि कंपनी को उम्मीद है कि 2027 के मध्य में IPO की तैयारी शुरू हो जाएगी। IPO में नए शेयरों का हिस्सा ज्यादा रहेगा और इससे मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार में किया जाएगा।

HyFun के अन्य ग्राहकों में ब्लू टोकाई, PVR सिनेमाज, थर्ड वेव कॉफी, सबवे, पिज्जा हट, टैको बेल, बर्गर किंग और वाउ चिकन जैसे नाम शामिल हैं। कंपनी के रिटेल पार्टनर्स में डीमार्ट, ब्लिंकइट, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, एमेजॉन फ्रेश, जियोमार्ट, स्मार्ट बाजार आदि शामिल हैं। भारत में फ्रेंच फ्राइज, पिज्जा और डंपलिंग जैसे फ्रोजन फूड की लोकप्रियता बढ़ रही है क्योंकि क्विक-कॉमर्स के दौर में ग्राहक आसानी और सुविधा चाहते हैं।

रेवेन्यू को लेकर HyFun को क्या उम्मीद

रॉयटर्स के मुताबिक, करमचंदानी का कहना है, "इंडस्ट्री ताजे खाने यानि कि फ्रेश फूड से फ्रोजन फूड की ओर बढ़ने के मोड़ पर है।" अभी HyFun के कुल रेवेन्यू में लगभग तीन-चौथाई का योगदान 40 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट से होने वाली कमाई का है। करमचंदानी को उम्मीद है कि स्थानीय मांग बढ़ने से अगले 5 सालों में यह योगदान घटकर लगभग आधा रह जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें