HYUNDAI IPO : यहां हम बात कर रहे हैं देश के सबसे बड़े IPO की। HYUNDAI मोटर का करीब 28000 करोड़ का IPO 15 अक्टूबर से खुलने जा रहा है। इसकी सीधी टक्कर मारुति से है। HYUNDAI मोटर की IPO की फुल डिटेल और मारुति के मुकाबले ये कहां ठहरता है इसको समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आशीष वर्मा ने बताया कि HYUNDAI मोटर्स IPO अब तक का सबसे बड़ा IPO है। यह IPO 15 अक्टूबर को खुलकर 17 अक्टूबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 1865-1960 रुपए प्रति शेयर है। आईपीओ का साइज 27850 करोड़ रुपए है।
अब तक के सबसे बड़े IPO पर नजर डालें तो 27,850 करोड़ रुपए की इश्यू साइज के साथ HYUNDAI पहले नबंर पर है। वहीं, 20,550 करोड़ रुपए की इश्यू साइज के साथ LIC दूसरे नंबर पर, 18,300 करोड़ रुपए इश्यू साइज के साथ PAYTM तीसरे नबंर पर, 15475 करोड़ रुपए की इश्यू साइज के साथ कोल इंडिया चौथे नबंर पर और 11,370 करोड़ रुपए की इश्यू साइज के साथ GIC पांचवे नबंर पर है।
साइज के हिसाब से मारुति देश की नबंर एक कंपनी है। वहीं, HYUNDAI दूसरे नबंर पर है। मारूति की घरेलू बिक्री 18,52,256 वाहन के आसपास है वहीं, HYUNDAI की घरेलू बिक्री 614,721 पर है। मारूति की कुल बिक्री 21,35,323 वाहन के आसपास है वहीं, HYUNDAI की घरेलू बिक्री 777,876 पर है। मारूति की कुल बिक्री में घरेलू बिक्री का हिस्सा 87 फीसदी है। वहीं, HYUNDAI की कुल बिक्री में घरेलू बिक्री का हिस्सा 79 फीसदी है।
दोनों कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2024 में HYUNDAI की कमाई 69,829 करोड़ रुपए रही। वहीं, इस अवधि में मारुति की आय 141,858 करोड़ रुपए पर रही। वित्त वर्ष 2024 में HYUNDAI का मुनाफा 6,060 करोड़ रुपए रही। वहीं, इस अवधि में मारुति का मुनाफा 13,755 करोड़ रुपए पर रहा। इस अवधि में HYUNDAI का मार्जिन 11.50 फीसदी पर रहा। वहीं, इसी अवधि में मारुति का मार्जिन 10.30 फीसदी पर रहा।
दूसरे अहम आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2024 में HYUNDAI का ईपीएस 74.58 रुपए रहा। वहीं, इसी अवधि में मारुति का ईपीएस 429 रुपए रहा। HYUNDAI का मार्केट कैप 1.6 लाख करोड़ रुपए है। वहीं, मारुति का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपए है। HYUNDAI का वर्तमान भाव 1960 रुपए है। वहीं मारुति के शेयर का भाव 12700 रुपए के आसपास है। HYUNDAI 26.2 गुणा P/E पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, मारुति 29.6 गुणा P/E पर ट्रेड कर रहा है।