Hyundai Motor India IPO: दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर कंपनी की भारतीय शाखा हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड जल्द ही मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कर सकती है। कंपनी 18-20 अरब डॉलर की टारगेटेड वैल्यूएशन पर IPO से लगभग 3 अरब डॉलर जुटाना चाहती है। यह जानकारी मनीकंट्रोल को सोर्सेज से मिली है। अगर हुंडई मोटर इंडिया का IPO आता है तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। अभी तक देश में 2.7 अरब डॉलर का सबसे बड़ा IPO भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का रहा है, जो 2022 में आया था।
