Get App

ICICI Prudential AMC IPO: 12 दिसंबर को खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड हुआ तय; जानिए डिटेल

ICICI Prudential AMC IPO: ICICI प्रूडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। यह पूरा OFS है, जिसमें प्रमोटर कंपनी अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। ICICI प्रूडेंशियल AMC 143 स्कीम मैनेज करती है। जानिए आईपीओ की पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 5:51 PM
ICICI Prudential AMC IPO: 12 दिसंबर को खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड हुआ तय; जानिए डिटेल
ICICI Prudential AMC का IPO बिल्कुल OFS यानी ऑफर फॉर सेल है।

ICICI Prudential AMC IPO: भारत के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, ICICI बैंक की सहायक कंपनी ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI AMC) ने अपने IPO के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। यह ₹2,061 से ₹2,165 प्रति शेयर है। हर शेयर की फेस वैल्यू ₹1 होगी। यह इश्यू 12 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी का वैल्यूएशन ₹1.07 लाख करोड़ होता है।

न्यूनतम लॉट 6 शेयर का

ICICI AMC ने बताया कि IPO के लिए न्यूनतम बिड लॉट 6 शेयर का होगा। इसके बाद बोलियां 6 के गुणक में लगाई जा सकेंगी। कंपनी का पहला पब्लिक ऑफर 16 दिसंबर को बंद होगा। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग 11 दिसंबर को खुलेगी।

रिफंड और निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयरों की क्रेडिटिंग 18 दिसंबर को होगी। कंपनी के शेयर 19 दिसंबर को एक्सचेंजों पर लिस्ट हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें