Ideaforge IPO का कमाल, 2022 के बाद 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला पहला इश्यू बना

Ideaforge का इश्यू 106 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस 638-672 रुपए है। Ideaforge इस इश्यू से 567 करोड़ रुपए का था। जबकि कंपनी के इश्यू के लिए 33,000 करोड़ रुपए की बोली लगी है

अपडेटेड Jun 30, 2023 पर 10:56 PM
Ideaforge का लॉट साइज 22 शेयरों का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 5 जुलाई को होगा

Ideaforge IPO: थ्री इडियट में जो ड्रोन उड़ाया गया था वो तो आपको याद होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस ड्रोन को Ideaforge ने बनाया था। उस वक्त थ्री इडियट फिल्म जितनी सुपरहिट रही थी उतनी ही सुपरहिट Ideaforge का इश्यू रहा। ड्रोन बनाने वाली इस कंपनी का इश्यू 26 जून को खुला और 30 जून को बंद हुआ था। इस बीच एक दिन 29 जून को बाजार बकरीद की वजह से बंद रहा। इन 4 दिनों में Ideaforge का इश्यू 106 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस 638-672 रुपए है। Ideaforge इस इश्यू से 567 करोड़ रुपए का था। जबकि कंपनी के इश्यू के लिए 33,000 करोड़ रुपए की बोली लगी है।

Ideaforge का लॉट साइज 22 शेयरों का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 5 जुलाई को होगा। जिन लोगों को ये शेयर मिलेंगे उनके डिमैट अकाउंट में 7 जुलाई में शेयर आ जाएंगे।

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QII) के लिए रिजर्व पोर्शन में 125.81 गुना बोली लगी है। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 85 गुना और HNI के हिस्से में 80 गुना बोली लगी है।


अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम्स Ideaforge का इश्यू  567 करोड़ रुपए का है। इसमें से 254.88 करोड़ रुपए 23 जून को एंकर बुक से जुटाए हैं। बाकी का 312 करोड़ रुपए सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। SBI Securities ने कहा, "ड्रोन इंडस्ट्री के शानदार ग्रोथ को देखकर कंपनी का वैल्यूएशन शानदार है। इश्यू का साइज छोटा होने के कारण लिस्टिंग गेन जबरदस्त रह सकता है।"

2022 में कोई भी IPO 100 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब नहीं हुआ था। वहीं 2021 में कुल 17 कंपनियों का सब्सक्रिप्शन 100 गुना से ज्यादा रहा। 2021 के दौरान शेयर मार्केट में कुल 65 IPO कुल 1.31 लाख करोड़ रुपए के आए थे।

लैटेंट व्यू एनालिटिक्स और पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज का सब्सक्रिप्शन स्टेटस अब तक सबसे ज्यादा रहा है। 2021 में ये इश्यू 300 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। टेगा इंडस्ट्रीज और MTAR का इश्यू 2021 में आया था और ये इश्यू 200 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। वहीं तत्वा चिंतन फार्मा केमिकल, नजारा टेक्नोलॉजीज, ईजी ट्रिप प्लानर्स और CE इंफो सिस्टम्स का इश्यू 150-180 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।