IdeaForge Technology IPO : ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 13.27 गुना सब्सक्राइब हो गया है। पहले दिन यह आईपीओ खुलने के कुछ घंटों में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। इश्यू को अब तक 6,16,78,386 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं, जबकि ऑफर पर 46,48,870 शेयर हैं। इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने अच्छी-खासी दिलचस्पी दिखाई है। इसके लिए 638 - 672 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी इश्यू के जरिए 567 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.34 गुना
नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 21.59 गुना
रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) - 36.36 गुना
(सोर्स - BSE, 27 जून 2023, 5:00:00 PM)
ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आज यह इश्यू 535 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 1207 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर ही 79 फीसदी का बंपर मुनाफा हो सकता है।
इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 4 जुलाई को फाइनल होगा और बीएसई-एनएसई पर 7 जुलाई को लिस्टिंग होगी। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, प्रोडक्ट डेवलपमेंट में निवेश और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।
ideaForge Tech के बारे में डिटेल्स
आइडियाफोर्ज अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम्स (UAS) बनाती है जिसका इस्तेमाल मैपिंग, सिक्योरिटी और सर्विलांस में होता है। यह देश की सबसे बड़ी ड्रोन कंपनी है और वित्त वर्ष 2022 में इसके पास 50 फीसदी मार्केट शेयर था। दिसंबर 2022 में ड्रोन इंडस्ट्री इनसाइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल और डिफेंस, दोनों के ड्रोन के हिसाब से यह दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसके मुनाफे में पिछले चार वित्त वर्षों से उतार-चढ़ाव दिख रहा है।