इस वर्ष के पहले नौ महीनों में 72 कंपनियों ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए लगभग 9.7 अरब डॉलर जुटाए हैं। इस अवधि में दुनिया भर में IPO से हासिल किए गए फंड्स के लिहाज से भारत की हिस्सेदारी लगभग 3 प्रतिशत की है। इस दौरान दुनिया भर में पब्लिक ऑफर्स के जरिए 330.66 अरब डॉलर जुटाए गए।
