FPI का इनवेस्टमेंट बढ़ा, इक्विटीज में इस महीने 1,530 करोड़ रुपये लगाए

फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में बिकवाली कर IT में इनवेस्टमेंट बढ़ा रहे हैं

अपडेटेड Oct 11, 2021 पर 8:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स (FPI) इस महीने अभी तक 1,997 करोड़ रुपये के नेट बायर्स रहे हैं। लॉन्ग-टर्म के लिहाज से भारत इनवेस्टमेंट के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बना हुआ है। डिपॉजिटरीज के डेटा के अनुसार, FPI ने इक्विटीज में 1,530 करोड़ रुपये और डेट सेगमेंट में 467 करोड़ रुपये का 1-8 अक्टूबर के बीच इनवेस्टमेंट किया। इनका कुल नेट इनवेस्टमेंट 1,997 करोड़ रुपये का रहा।

पिछले दो महीनों में FPI नेट बायर्स रहे हैं। सितंबर में इन्होंने 26,517 करोड़ रुपये और अगस्त में 16,459 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया था।

Rakesh Jhunjhunwala के पास है ये banking stock, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह

एनालिस्ट्स ने बताया कि हाल के सप्ताहों में FPI ने बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली कर IT में इनवेस्टमेंट किया है।

IT स्टॉक्स का वैल्यूएशन अधिक होने के बावजूद अर्निंग्स बढ़ने की संभावना के कारण इस सेक्टर में इनवेस्टमेंट बढ़ा है। बैंकिंग सेक्टर को कम क्रेडिट ग्रोथ और एसेट क्वालिटी खराब होने की आशंका से जूझना पड़ रहा है।

लॉन्ग-टर्म के लिहाज से भारत एक महत्वपूर्ण और आकर्षक इनवेस्टमेंट डेस्टिनेशन बना हुआ है और इसी वजह से इक्विटीज में FPI ने इनवेस्टमेंट बढ़ाया है।


स्टॉक मार्केट के अभी तक के हाई लेवल्स के करीब कारोबार करने से विदेशी इनवेस्टर्स की ओर से प्रॉफिट बुकिंग भी हो सकती है।

भारत के अलावा फिलीपिंस और थाईलैंड में भी FPI ने इनवेस्टमेंट बढ़ाया है। ताइवान, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया में इन्होंने बिकवाली की है।

आगामी महीनों में ग्लोबल मार्केट्स में वोलैटिलिटी का असर फॉरेन इनवेस्टमेंट पर पड़ सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बॉन्ड परचेज में कमी करने से भी इमर्जिंग मार्केट्स में इन इनवेस्टर्स की ओर से बिकवाली हो सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।