बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने अप्रैल से जून 2021 की तिमाही में फेडरल बैंक (Federal Bank) में अपनी हिस्सेदारी लगभग 0.40 प्रतिशत बढ़ा दी, जिससे उनके पोर्टफोलियो में फेडरल बैंक के 75 लाख शेयर जुड़ गए। हालांकि, पिछले छह महीनों से ये बैंकिंग शेयर 70 रुपये से 90 रुपये के दायरे में बना हुआ है और अपने शेयरधारकों को ज्यादा रिटर्न नहीं दिया है। इसके बावजूद फेडरल बैंक की जुलाई 2021 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक बिग बुल ने इस स्टॉक पर अपना भरोसा कायम रखा है और फेडरल बैंक में अपनी हिस्सेदारी को बना कर रखा। वहीं राकेश झुनझुनवाला की होल्डिंग वाला ये स्टॉक Q2FY22 के मजबूत नंबरों के बाद ऊपर की ओर बढ़ने के संकेत दे रहा है।
शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के मुताबिक फेडरल बैंक ने मजबूत कारोबारी मोमेंटम दिखाया है और इसके शेयर आगामी कारोबारी सेशंस में तेज उछाल दे सकते हैं।
Angel One की ज्योति रॉय ने इस स्टॉक पर राय देते हुए कहा कि फेडरल बैंक ने Q2FY22 के लिए मजबूत बिजनेस मोमेंटम दिखाया है क्योंकि तिमाही आधार पर इसका एडवांसेस 3.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,37,3091 करोड़ रुपये हो गया है।
तिमाही आधार पर डिपॉजिट 2.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,68,743 करोड़ रुपये हो गये हैं जबकि तिमाही आधार पर CASA रेश्यो 135 बीपीएस सुधरकर 36.16 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा हम बिजनेस मोमेंटम में सुधार के साथ-साथ फेडरल बैंक के लिए एसेट क्वालिटी और क्रेडिट लागत में गिरावट की भी उम्मीद कर रहे हैं।
निवेशकों को फेडरल बैंक के शेयर खरीदने की सलाह
Federal Bank में कितनी है Rakesh Jhunjhunwala की holding
मिंट में छपी खबर के मुताबिक फेडरल बैंक के जुलाई 2021 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार राकेश झुनझुनवाला के पास इस निजी बैंक के 5,47,21,060 शेयर या 2.64 प्रतिशत हिस्सेदारी है।