India Shelter Finance IPO : इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन के आईपीओ को आज दूसरे दिन भी निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू अब तक 4.34 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 7.76 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.79 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 360 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 15 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 469-493 रुपये प्रति शेयर है।
सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 84 फीसदी
रिटेल इनवेस्टर्स - 5.05 गुना
(BSE, 14 Dec 2023 | 05:00:00 PM)
कंपनी की आईपीओ से 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस ऑफर के तहत 800 करोड़ रुपये के 1.62 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 400 करोड़ रुपये के 81.13 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जा रही है।
कैटलिस्ट ट्रस्टीशिप (मैडिसन इंडिया अपॉर्चुनिटीज ट्रस्ट फंड के ट्रस्टी के रूप में) और नेक्सस वेंचर्स III ओएफएस में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाले शेयरधारक हैं, जिन्होंने 171.3 करोड़ रुपये और 142.5 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।
कंपनी ने ऑफर साइज का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए और 15 फीसदी हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए आरक्षित रखा है। ऑफर का शेष 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए अलग रखा गया है।
इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन एक रिटेल-फोकस्ड, अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है, जो मुख्य रूप से लो और मिडिल इनकम ग्रुप में स्व-रोजगार वालों को सर्विस देती है। खास तौर पर टियर- II और टियर-III शहरों में पहली बार होम लोन लेने वालों को कंपनी सर्विस देती है। कंपनी के पास 15 राज्यों में फैली 203 ब्रांच का नेटवर्क है, जिसमें राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और गुजरात शामिल हैं।