India Shelter Finance आईपीओ पेश करने की तैयारी में, ₹2000 करोड़ तक जुटाएगी

इस आईपीओ में प्राइमरी कंपोनेंट के साथ ही OFS भी होगा। Offer for Sell के जरिए कुछ इनवेस्टर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। India Shelter Finance की मौजूदगी 15 राज्यों में है। यह 180 से ज्यादा ब्रांच के जरिए अपनी सेवाएं दे रही हैं

अपडेटेड May 23, 2023 पर 10:57 AM
इंडिया शेल्टर फाइनेंस ने 60,000 परिवारों को लोन दिए हैं। इसका कुल लोन अमाउंट 4,000 रुपये से ज्यादा है। पहले इस कंपनी का नाम सत्यप्रकाश हाउसिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेड था।

सस्ते घर खरीदने के लिए लोन देने वाली कंपनी India Shelter Finance आईपीओ लाने जा रही है। इस कंपनी में Westbridge Capital और Nexus Ventures Partners जैसे दिग्गज निवेशकों ने इनवेस्ट किया है। कंपनी IPO से करीब 2,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। एक सूत्र ने बताया कि इंडिया शेल्टर फाइनेंस ने आईपीओ के लिए ICICI Securities, Kotak Mahindra Capital और Citi को इनवेस्टमेंट बैंक नियुक्त किया है। एक दूसरे सूत्र ने बताया कि इंडिया शेल्टर फाइनेंस ने एफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। एसेट क्वालिटी के लिहाज से भी कंपनी अच्छी स्थिति में है।

इस आईपीओ में OFS भी होगा

इस सूत्र ने बताया, "कंपनी के ग्रॉस एनपीए और नेट एनपीए लेवल्स हेल्दी हैं। इस सेगमेंट में प्रतियोगिता बढ़ने की वजह से कंपनी को ग्रोथ के लिए कैपिटल की जरूरत है।" इस आईपीओ में प्राइमरी कंपोनेंट के साथ ही OFS भी होगा। Offer for Sell के जरिए कुछ इनवेस्टर्स कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। एक तीसरे सूत्र ने बताया कि कंपनी सस्ते फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। इन तीनों सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। मनीकंट्रोल ने इस बारे में डिटेल जानकारी के लिए रिमाइंडर भेजे हैं। उसे इंडिया शेल्टर फाइनेंस और कोटक महिंद्रा कैपिटल के जवाब का इंतजार है। ICICI Securities और Citi ने इस बारे में कुछ बताने से इनकार कर दिया।


यह भी पढ़ें : Godrej Industries, IDBI Bank और एमएसटीसी के शेयरों में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 11% तक की कमाई

कंपनी का बिजनेस 15 राज्यों में

India Shelter Finance की मौजूदगी 15 राज्यों में है। यह 180 से ज्यादा ब्रांच के जरिए अपनी सेवाएं दे रही हैं। यह प्रॉपर्टी पर छोटे अमाउंट के लोन के साथ ही सस्ते घरों के लिए लोन देती है। कंपनी पिछले 13 साल से सेवाएं दे रही है। यह ज्यादातर सेल्फ-एंप्लॉयड कस्टमर्स को लोन देती है। इसकी वेबसाइट के मुताबिक, इसके प्रोडक्ट्स ऑफरिंग में नए घर खरीदने के लिए लोन, होम एक्सपैंशन और अपग्रेड के लिए लोन, होम बिल्डिंग लोन और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी शामिल हैं।

पहले कंपनी का नाम सत्यप्रकाश हाउसिंग फाइनेंस था

इंडिया शेल्टर फाइनेंस ने 60,000 परिवारों को लोन दिए हैं। इसका कुल लोन अमाउंट 4,000 रुपये से ज्यादा है। पहले इस कंपनी का नाम सत्यप्रकाश हाउसिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेड था। इसे नेशनल हाउसिंग बैंक से 26 अक्टूबर, 1998 को सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन मिला था। प्रोफेशनल्स के एक ग्रुप ने इस कंपनी को खरीद लिया था। उन्होंने 12 मार्च, 2010 को इसे दोबारा लॉन्च किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।