Indigo Paints IPO। इंडिगो पेंट्स का IPO पिछले हफ्ते खुला था और 117 फीसदी सब्सक्राइब हुआ। इंडिगो पेंट्स के शेयरों का अलॉटमेंट 28 जनवरी गुरुवार को होगा। ग्रे मार्केट में इंडिगो पेंट्स के शेयरों की डिमांड अच्छी है। आदित्य बिड़ला ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने ऐलान किया है कि वह भी पेंट्स के बिजनेस में उतरेगी। इसके बावजूद इंडिगो पेंट्स का भाव ग्रे मार्केट में अच्छा चल रहा है।
इंडिगो पेंट्स का IPO 20 जनवरी को खुला था और 22 जनवरी को बंद हुआ था। इसके IPO का प्राइस बैंड 1488-1490 रुपए था। रिटेल पोर्शन में कंपनी का इश्यू 15.93 गुना सब्सक्राइब हुआ है। HNI (हाई नेटवर्थ इनवेस्टर्स) का पोर्शन 263 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 189.57 गुना सब्सक्राइब हुआ है।
शेयर एलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें
- सबसे पहले इस IPO की रजिस्ट्रार ASBA की बेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद Indigo Paints के IPO को सेलेक्ट करें।
- अगर एप्लीकेशन नंबर डाल रहे हैं तो एप्लीकेशन टाइप में ASBA या NON-ASBA सेलेक्ट करें और एप्लीकेशन नंबर एंटर करें।
- अगर DPID या Client ID डाल रहे हैं तो डिपोजडिटरी में NSDL या CDSL सेलेक्ट करें और DPID या Client ID एंटर करें।
- वहीं, अगर PAN सेलेक्ट कर रहे हैं तो पैन नंबर डालकर एंटर करे। शेयर एलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।
BSE की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
सबसे पहले www.bseindia.com पर जाएं। फिर इश्यू टाइप में Equity सेलेक्ट करें। इसके बाद इश्यू के नाम में Indigo Paints को चुनें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर भरें और PAN डालने करने के बाद Search बटन पर क्लिक करें। शेयर शेयर एलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
जानिए कब होगी लिस्टिंग
Indigo Paints के शेयरों का अलॉटमेंट 28 जनवरी को होगा। वहीं, जिन लोगों को इस IPO में शयर अलॉट नहीं होंगे उन्हें 29 जनवरी से ब्लॉक किए गए फंड्स रिफंड किए जाएंगे। जिन लोगों को शेयर अलॉट होंगे उनके Demat अकाउंट में 1 फरवरी को कंपनी शेयर जारी कर देगी। वहीं, इसकी लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंज में 2 फरवरी को होगी। इसे BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट कराया जाएगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
