Innova Captab IPO : फार्मास्युटिकल फर्म इनोवा कैपटैब के आईपीओ को निवेशको की शानदार प्रतिक्रिया मिली। अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 27 दिसंबर को होने की संभावना है। बता दें कि यह आईपीओ वर्तमान कैलेंडर वर्ष 2023 का अंतिम पब्लिक इश्यू है। वहीं, यह इस साल की अंतिम लिस्टिंग भी होने वाली है। 570 करोड़ रुपये के इस आईपीओ की लिस्टिंग 29 दिसंबर को होगी।
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
शेयर अलॉटमेंट के बाद निवेशक तीन आसान स्टेप्स में बीएसई वेबसाइट या आईपीओ रजिस्ट्रार (केफिन टेक्नोलॉजीज) के पोर्टल पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर
ड्रॉपडाउन में इनोवा कैपटैब लिमिटेड सेलेक्ट करें।
एप्लिकेशन नंबर या डीमैट अकाउंट या पैन दर्ज करें।
कैप्चा दर्ज करें और अंत में 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें
इश्यू टाइप 'इक्विटी' और इश्यू का नाम 'इनोवा कैपटैब लिमिटेड' सेलेक्ट करें।
एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें।
I am not a robot पर टैप करें और अंत में 'Search' बटन पर क्लिक करें।
सफल निवेशकों को 28 दिसंबर तक उनके डीमैट अकाउंट में इक्विटी शेयर मिल जाएंगे। वहीं, उनके शेयर 29 दिसंबर से बीएसई और एनएसई पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे।
इनोवा कैपटैब के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। आज यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 90 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 538 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 20 फीसदी का शानदार मुनाफा होगा।
55.26 गुना सब्सक्राइब हुआ है इश्यू
21-26 दिसंबर के दौरान इस आईपीओ को 55.26 गुना सब्सक्राइब किया गया था। सभी निवेशकों ने इस इश्यू को मजबूत सपोर्ट किया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के आरक्षित हिस्से को 116.73 गुना, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल का हिस्सा 64.95 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 17.15 गुना सब्सक्राइब हुआ है।