Get App

Innova Captab IPO: 21 दिसंबर को खुलेगा हिमाचल की फार्मा कंपनी का इश्यू; प्राइस बैंड, लॉट साइज, रिजर्व हिस्से की ये है डिटेल

Innova Captab की योजना पब्लिक इश्यू से 570 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी के प्रमोटर मनोज कुमार लोहारीवाला और उनके भाई विनय कुमार लोहारीवाला OFS में 19.53 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे। IPO में एंकर इनवेस्टर्स 20 दिसंबर को बोली लगा सकेंगे। निवेश के लिए लॉट साइज मिनिमम 33 इक्विटी शेयरों का रखा गया है।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 16, 2023 पर 10:24 AM
Innova Captab IPO: 21 दिसंबर को खुलेगा हिमाचल की फार्मा कंपनी का इश्यू; प्राइस बैंड, लॉट साइज, रिजर्व हिस्से की ये है डिटेल
प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में कुल फंड रेजिंग 80 करोड़ रुपये रही।

हिमाचल प्रदेश स्थित फार्मा कंपनी इनोवा कैपटैब अपना आईपीओ (Innova Captab IPO) 21 दिसंबर को लेकर आ रही है। इसके लिए प्राइस बैंड 426-448 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। कंपनी फिनिश्ड डोज फॉर्म्युलेशंस बनाती है। इसकी योजना पब्लिक इश्यू से 570 करोड़ रुपये जुटाने की है। आईपीओ में बोली लगाने का मौका 26 दिसंबर तक रहेगा। एंकर इनवेस्टर्स 20 दिसंबर को बोली लगा सकेंगे। आईपीओ में 320 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 250 करोड़ रुपये का OFS (Offer for Sale) रहेगा।

कंपनी के प्रमोटर मनोज कुमार लोहारीवाला और उनके भाई विनय कुमार लोहारीवाला ओएफएस में 19.53 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे। प्रमोटर्स के अलावा पब्लिक शेयरहोल्डर्स में से एक जियान प्रकाश अग्रवाल, ओएफएस में 16.74 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।

प्री-IPO प्लेसमेंट से कितने जुटाए

इनोवा कैपटैब ने पहले ही प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 448 रुपये प्रति शेयर पर 30 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसके अलावा क्यूमुलेटिव कंपल्सरिली कनवर्टिबल प्रिफरेंस (सीसीपीएस) शेयरों के माध्यम से 354 रुपये प्रति सीसीपीएस पर 50 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इसके साथ प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में कुल फंड रेजिंग 80 करोड़ रुपये रही। यह CCPS को 1 दिसंबर 2023 को 14,12,430 इक्विटी शेयरों में कनवर्ट कर दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें