Muthoot Microfin IPO: एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹285 करोड़, 18 दिसंबर से आप भी लगा सकेंगे पैसे

Muthoot Microfin में प्रमोटरों के पास 69.08% हिस्सेदारी है और शेष 28.53% हिस्सेदारी पब्लिक के पास है। IPO से होने वाली आय का इस्तेमाल मुख्य रूप से भविष्य की कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी 21 दिसंबर तक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर सकती है

अपडेटेड Dec 16, 2023 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
Muthoot Microfin की एंकर बुक में 20 से अधिक संस्थागत निवेशकों ने भाग लिया।

माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन मुथूट माइक्रोफिन आईपीओ (Muthoot Microfin) 18 दिसंबर को खुलने जा रहा है। इस लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने 15 दिसंबर को एंकर बुक के माध्यम से लगभग 285 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर बुक में 20 से अधिक संस्थागत निवेशकों ने भाग लिया, जिनमें डब्ल्यूसीएम इंटरनेशनल, जेएनएल मल्टी-मैनेजर इंटरनेशनल, नॉर्थ कैरोलिना सप्लीमेंटल रिटायरमेंट प्लान्स, क्लियरवॉटर इंटरनेशनल फंड, फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम, मॉर्गन स्टेनली, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीस, कॉप्थल मॉरीशस इनवेस्टमेंट एंड सोसाइटी जनरल जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, HDFC लाइफ इंश्योरेंस, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, SBI जनरल इंश्योरेंस, ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस और प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस सहित कई बीमा कंपनियों ने भी एंकर बुक के जरिए मुथूट माइक्रोफिन में निवेश किया है। Muthoot Microfin ने शेयर बाजारों को सूचना दी है कि कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स को 291 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 97,93,812 इक्विटी शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल किया है।

कितना है प्राइस बैंड


Muthoot Microfin के IPO के लिए प्राइस बैंड 277-291 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स किया गया है। 960 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू की क्लोजिंग 20 दिसंबर को होगी। IPO में Muthoot Microfin की ओर से 760 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 200 करोड़ रुपये का OFS (offer-for-sale) रहेगा। इन शेयरधारकों में इनवेस्टर Greater Pacific Capital WIV भी शामिल है, जो 50 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी।

बाकी 150 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर थॉमस जॉन मुथूट, थॉमस मुथूट, थॉमस जॉर्ज मुथूट, प्रीति जॉन मुथूट, रेमी थॉमस और नीना जॉर्ज की ओर से बेचे जाएंगे। मुथूट माइक्रोफिन ने अपने कर्मचारियों के लिए 10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर आरक्षित किए हैं, जिन्हें फाइनल इश्यू प्राइस से 14 रुपये प्रति शेयर के डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किए जा सकते हैं। Muthoot Microfin महिला ग्राहकों को माइक्रो लोन उपलब्ध कराती है। इसका फोकस देश के ग्रामीण इलाकों पर है।

Suraj Estate IPO: एंकर निवेशकों ने खरीदे ₹120 करोड़ के शेयर, 18 दिसंबर को खुल रहा IPO, जानें अहम बातें

लॉट साइज और रिजर्व हिस्सा

इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर ICICI सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल और SBI कैपिटल मार्केट्स हैं। मुथूट माइक्रोफिन के IPO के लिए लॉट साइज 51 शेयरों का है। कंपनी ने IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स, 15 प्रतिशत हिस्सा हाई नेटवर्थ वाले इंडीविजुअल्स और 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है।

कब हो सकती है लिस्टिंग

सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी 21 दिसंबर तक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर सकती है। वहीं, 22 दिसंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इक्विटी शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। आईपीओ शेड्यूल के अनुसार, कंपनी 26 दिसंबर को BSE और NSE पर अपने इक्विटी शेयर लिस्ट करेगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के कारण बाजार और बैंक बंद रहेंगे।

PB Fintech की सहयोगी कंपनी 'पैसाबाजार' के ऑफिस पहुंची इनकम टैक्स की टीम, 2 दिनों तक चली जांच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।