Innova Captab IPO : अंतिम दिन निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, 55.17 गुना भरा इश्यू

Innova Captab IPO : आज 26 दिसंबर को यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 115 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 448 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 26 फीसदी का मुनाफा होगा

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 5:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Innova Captab IPO : फार्मा कंपनी इनोवा कैपटैब के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Innova Captab IPO : फार्मा कंपनी इनोवा कैपटैब के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक 55.17 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे 50.07 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 90.78 लाख शेयर हैं। इस आईपीओ के लिए 426-448 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी का इरादा ₹570 करोड़ जुटाने का है। IPO क्लोज होने के बाद इनोवा कैपटैब के शेयरों की लिस्टिंग 29 नवंबर को होगी।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 116.73 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 64.91 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 16.98 गुना

टोटल - 55.17 गुना

(BSE, 26 Dec 2023 | 04:45:00 PM)

ग्रे मार्केट प्रीमियम

आज 26 दिसंबर को यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 115 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 448 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 26 फीसदी का मुनाफा होगा।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस इश्यू में 320 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हो रहे हैं और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 250 करोड़ रुपये का OFS (Offer for Sale) है। कंपनी के प्रमोटर मनोज कुमार लोहारीवाला और उनके भाई विनय कुमार लोहारीवाला OFS में 19.53 लाख इक्विटी शेयर बेच रहे हैं। प्रमोटर्स के अलावा पब्लिक शेयरहोल्डर्स में से एक जियान प्रकाश अग्रवाल, OFS में 16.74 लाख इक्विटी शेयर बेच रहे हैं।

इनोवा कैपटैब के IPO का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत उच्च नेटवर्थ वाले व्यक्तियों के लिए और शेष 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व किया गया है। निवेशक मिनिमम 33 इक्विटी शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। IPO के लिए ICICI Securities और JM Financial बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

कंपनी के बारे में

इनोवा कैपटैब फिनिश्ड डोज फॉर्म्युलेशंस बनाती है। यह भारतीय फार्मा कंपनियों को CDMO सर्विसेज और प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है। CDMO यानि कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन। CDMO, न केवल ड्रग सब्सटेंस की आउटसोर्स मैन्युफैक्चरिंग को संभालते हैं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग से पहले होने वाले सभी इनोवेशन और विकास कार्यों को भी देखते हैं। इनोवा कैपटैब CDMO बिजनेस के अलावा जेनेरिक्स के बिजनेस में भी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।