Inox India IPO: कंपनी के इश्यू को मिला 6 गुना सब्सक्रिप्शन, HNI ने दिखाई जबरदस्त दिलचस्पी

आईनॉक्स इंडिया के IPO को दूसरे दिन यानी 15 दिसंबर तक छह गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस इश्यू को 9.36 करोड़ शेयरों के लिए बिडिंग मिली, जबकि इसका इश्यू साइज 1.55 करोड़ शेयर था। हाई नेट वर्थ इंडिजुअल्स (HNI) ने इस इश्यू में काफी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने अपने आवंटित कोटे के मुकाबले 11 गुना ज्यादा शेयरों की खरीदारी की

अपडेटेड Dec 15, 2023 पर 6:40 PM
इस ऑफर के लिए प्राइस बैंड 627-660 रुपये प्रति शेयर है।

आईनॉक्स इंडिया (Inox India) के IPO को दूसरे दिन यानी 15 दिसंबर तक छह गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस इश्यू को 9.36 करोड़ शेयरों के लिए बिडिंग मिली, जबकि इसका इश्यू साइज 1.55 करोड़ शेयर था। हाई नेट वर्थ इंडिजुअल्स (HNI) ने इस इश्यू में काफी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने अपने आवंटित कोटे के मुकाबले 11 गुना ज्यादा शेयरों की खरीदारी की।

रिटेल इनवेस्टर्स कोटे में IPO को 7.28 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। इस ऑफर का 50 पर्सेंट हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व किया गया है, जबकि 15 पर्सेंट हिस्सा HNI और बाकी 35 पर्सेंट हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया है।

वड़ोदरा की यह कंपनी क्रायोजेनिक टैक बनाती है और इस IPO के जरिये उसका इरादा 1,459.32 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस IPO में सिर्फ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये शेयरों की बिक्री की जाएगी। प्रमोटर्स सिद्धार्थ जैन, पवन कुमार जैन, नयनतारा जैन और इशिता जैन अपने-अपने शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके अलावा, मंजू जैन, लता रूंग्टा, भारती शाह, कुमुद गंगवाल, सुमन अजमेरा और रजनी मोहता भी अपने-अपने शेयर बेचेंगे।


इस ऑफर के लिए प्राइस बैंड 627-660 रुपये प्रति शेयर है। यह IPO 18 दिसंबर को बंद हो जाएगा। क्रायोजेनिक इक्विपमेंट एंड सॉल्यूशंस कंपनी इंडस्ट्रियल गैस, लिक्विफाइड नेचुरल गैस, ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी, केमिकल, एविएशन और एरोस्पेस जैसी इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी ने 13 दिसंबर को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एंकर बुक के जरिये 437.8 करोड़ रुपये जुटाए थे।

अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (Abu Dhabi Investment Authority), नोमूरा ट्रस्ट (Nomura Trust), गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs), कारमिग्नेक पोर्टफोलियो (Carmignac Portfolio), एचएसबीसी ग्लोबल (HSBC Global), एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) जैसे निवेशकों ने एंकर बुक में हिस्सा लिया था।

इसके अलावा, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund), फिडेलिटी फंड्स (Fidelity Funds), अशोका व्हाइटओक (Ashoka Whiteoak), निप्पॉन लाइफ इंडिया (Nippon Life India), कोटक महिंद्रा ट्रस्टी (Kotak Mahindra Trustee) और एक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) भी एंकर बुक का हिस्सा थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।