Interarch Building Products लाएगी IPO, 200 करोड़ का होगा फ्रेश इश्यू

Interarch Building Products : इस IPO के तहत 200 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर ग्रुप और इनवेस्टर-सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 44.5 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 40 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है

अपडेटेड Mar 19, 2024 पर 7:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Interarch Building Products अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Interarch Building Products IPO : इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स फंड जुटाने के लिए अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ के तहत 200 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर ग्रुप और इनवेस्टर-सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 44.5 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के रूप में कुल मिलाकर 40 करोड़ रुपये के प्राइवेट प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है। अगर ऐसा प्लेसमेंट होता है, तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा।

Interarch Building Products IPO से जुड़ी डिटेल

OFS के हिस्से के रूप में अरविंद नंदा द्वारा 7.2 लाख शेयर, गौतम सूरी द्वारा 7.9 लाख शेयर, ईशान सूरी द्वारा 5.4 लाख शेयर, शोभना सूरी द्वारा 6 लाख शेयर और OIH मॉरीशस द्वारा 18 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। ऑफर में पात्र कर्मचारियों के सब्सक्रिप्शन के लिए रिजर्वेशन रखा गया है। एंबिट प्राइवेट और एक्सिस कैपिटल बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं और लिंक इनटाइम इंडिया इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।


कहां होगा फंड का इस्तेमाल

आईपीओ से होने वाली आय में से 58.53 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एक नई PEB मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग के लिए किया जाएगा। किच्छा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी, पंतनगर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और तमिलनाडु मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी को अपग्रेड करने के लिए 19.25 करोड़ रुपये का इस्तेमाल होगा।

कंपनी की मौजूदा इन्फॉर्मेशन टेक इन्फ्रॉस्ट्रक्चर के अपग्रेडेशन के लिए इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एसेट में निवेश के लिए 10.97 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा। वहीं, 55 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इंक्रीमेंटल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और शेष फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Interarch Building Products का फाइनेंशियल

वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू पिछले वर्ष के 834.94 करोड़ रुपये से 34.6 फीसदी बढ़कर 1,123.93 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, इस अवधि में कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स 17.13 करोड़ रुपये से 375.54 फीसदी बढ़कर 81.46 करोड़ रुपये हो गया। इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स एक टर्नकी प्री-इंजीनियर्ड स्टील कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशन प्रोवाइडर है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।