Get App

Cyient DLM लाएगी 740 करोड़ का IPO, SEBI में दाखिल किए कागजात

Cyient DLM IPO: आईटी सर्विसेज फर्म Cyient की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Cyient DLM इस आईपीओ के ज़रिए 740 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने आज 10 जनवरी को यह जानकारी दी

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 10, 2023 पर 7:59 PM
Cyient DLM लाएगी 740 करोड़ का IPO, SEBI में दाखिल किए कागजात
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज और सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी Cyient DLM अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Cyient DLM IPO: इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज और सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी Cyient DLM अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। आईटी सर्विसेज फर्म Cyient की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Cyient DLM इस आईपीओ के ज़रिए 740 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने आज 10 जनवरी को यह जानकारी दी। कंपनी रजिस्ट्रार के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने से पहले प्राइवेट प्लेसमेंट, राइट्स इश्यू, प्रेफरेंशियल ऑफर या किसी अन्य तरीके से 148 करोड़ रुपये तक जुटाने पर भी विचार कर सकती है। अगर कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के ज़रिए धन जुटाती है तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी एयरोस्पेस और डिफेंस, मेडिकल टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल सेक्टर्स में ग्लोबल ओरिजनल इक्वपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) की क्वालिफाइड सप्लायर है। कंपनी फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और खर्च को पूरा करने के लिए करना चाहती है। कंपनी ने कहा कि कर्ज चुकाने और अधिग्रहण के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ पर भी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल किया जाएगा।

कंपनी के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें