IPOs in FY2023: यह वित्त वर्ष अब लगभग समाप्त हो चुका है। इस वित्त वर्ष 2022-23 में कमजोर मार्केट सेंटिमेंट ने कंपनियों के आईपीओ प्लान को भी काफी हद तक प्रभावित किया, हालांकि स्थिति इतना भी बुरी नहीं है। 2022-23 में 37 भारतीय कंपनियों ने मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए 52116 करोड़ रुपये जुटाए जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले आधे से भी कम रहा। पिछले वित्त वर्ष भारतीय कंपनियों ने 53 आईपीओ के जरिए रिकॉर्ड 1,11,547 करोड़ रुपये जुटाए थे। रिसर्च फर्म प्राइम डेटाबेस की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बावजूद आईपीओ के जरिए पैसे जुटाने के मामले में यह वित्त वर्ष तीसरा सबसे बड़ा रहा। हालांकि 2022-23 में LIC ने अकेले आईपीओ के जरिए 20,557 करोड़ जुटाए थे, ऐसे में अगर इसे निकाल दें तो कंपनियों ने इस बार महज ₹31,559 करोड़ जुटाए।