IPOs This Week: नए पब्लिक इश्यू के लिहाज से नया शुरू हो रहा सप्ताह सूखा रहने वाला है। कोई भी नया IPO इस हफ्ते में नहीं खुल रहा है। हालांकि पहले से खुले 3 IPO में पैसा लगाने का मौका रहेगा। इनमें से 2 इश्यू 2 अप्रैल को बंद होंगे, वहीं 1 इश्यू की क्लेाजिंग 3 अप्रैल को होगी। तीनों IPO SME सेगमेंट के हैं। इसके अलावा 4 कंपनियों के शेयर इस सप्ताह लिस्ट होने वाले हैं।
नए सप्ताह के कारोबारी दिन 1 अप्रैल से शुरू होंगे क्योंकि सोमवार, 31 मार्च को ईद उल-फितर के मौके पर छुट्टी है। 31 मार्च के साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 भी खत्म हो जाएगा। 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू होगा।
Retaggio Industries IPO: 15.50 करोड़ रुपये का यह इश्यू 27 मार्च को खुला और 2 अप्रैल को बंद होगा। अभी तक इसे 0.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। IPO में 61.98 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। बोली लगाने के लिए प्राइस 25 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 6000 है। इश्यू बंद होने के बाद अलॉटमेंट 3 अप्रैल को फाइनल होगा। शेयरों की लिसिटंग BSE SME पर 7 अप्रैल को हो सकती है।
Spinaroo Commercial IPO: इस इश्यू का साइज 0.17 करोड़ रुपये है। यह 28 मार्च को खुला और अभी तक 0.16 गुना भरा है। IPO में 19.94 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। बोली 51 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 2000 के लॉट में लगाई जा सकती है। IPO की क्लोजिंग 3 अप्रैल को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 4 अप्रैल को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग 8 अप्रैल को BSE SME पर हो सकती है।
Infonative Solutions IPO: यह भी 28 मार्च को खुला था और 3 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी 24.71 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO में 31.28 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 75-79 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 है। IPO अभी तक 0.52 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इश्यू क्लोज होने के बाद अलॉटमेंट 4 अप्रैल को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 8 अप्रैल को होगी।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए शुरू हो रहे सप्ताह में 1 अप्रैल को Desco Infratech के शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे। इसके बाद 2 अप्रैल को Shri Ahimsa Naturals IPO और ATC Energies IPO की लिस्टिंग NSE SME पर होगी। 3 अप्रैल को Identixweb के शेयर BSE SME पर अपनी शुरुआत करेंगे।