IPO this week : प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते भी सुस्ती बनी रहेगी। यह लगातार दूसरा हफ्ता होगा, जब मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया आईपीओ नजर नहीं आएगा। हालांकि, इस हफ्ते टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) आने वाला है। भारी कर्ज में डूबी कंपनी अगले हफ्ते अपना ₹18,000 करोड़ का FPO लॉन्च करेगी। SME सेगमेंट में इस हफ्ते दो कंपनियों के आईपीओ आएंगे, जिनमें रामदेवबाबा सॉल्वेंट और ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज शामिल हैं। इसके साथ ही दो कंपनियों तीर्थ गोपीकॉन और डीजीसी केबल्स एंड वायर्स की लिस्टिंग भी होने वाली है।
Vodafone Idea का FPO सब्सक्रिप्शन के लिए 18 अप्रैल 2024 को खुलने वाला है और यह 22 अप्रैल 2024 को बंद हो जाएगा। यह ₹18,000 करोड़ का 5 दिन का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर है। इस FPO के लिए प्राइस बैंड ₹10 से ₹11 प्रति शेयर तय किया गया है। एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेफ़रीज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड VI FPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।
Grill Splendour Services IPO
ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज का आईपीओ 15 अप्रैल 2024 को खुलेगा और 18 अप्रैल 2024 को बंद हो जाएगा। यह 16.47 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 13.73 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इसका ऑफर प्राइस ₹120 प्रति शेयर है। इन्वेंचर मर्चेंट बैंकर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। इस आईपीओ के लिए मार्केट मेकर रिखव सिक्योरिटीज है।
रामदेवबाबा सॉल्वेंट आईपीओ 15 अप्रैल 2024 को खुलेगा। यह एसएमई आईपीओ ₹50.27 करोड़ का बुक बिल्ट इश्यू है। इसके तहत 59.14 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। निवेशकों के पास इसमें 18 अप्रैल 2024 तक निवेश का मौका रहेगा।
इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹80 से ₹85 प्रति शेयर तय किया गया है। चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड रामदेवबाबा सॉल्वेंट आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। रामदेवबाबा सॉल्वेंट आईपीओ के लिए मार्केट मेकर चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग है।
ग्रीनहिटेक वेंचर्स आईपीओ 12 अप्रैल 2024 को खुल गया है और यह 16 अप्रैल 2024 को बंद हो जाएगा। कंपनी का इरादा SME आईपीओ के जरिए ₹6.30 करोड़ जुटाने का है। यह इश्यू पूरी तरह से 12.6 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है।
ग्रीनहिटेक वेंचर्स आईपीओ की कीमत ₹50 प्रति शेयर है। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्रीनहिटेक वेंचर्स आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। ग्रीनहिटेक वेंचर्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर स्प्रेड एक्स सिक्योरिटीज है।
दो कंपनियों की होगी लिस्टिंग
तीर्थ गोपीकॉन आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 12 अप्रैल 2024 को फाइनल हो गया है। इसकी लिस्टिंग NSE SME पर 16 अप्रैल 2024 को होने की संभावना है।
डीसीजी केबल्स एंड वायर्स आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 12 अप्रैल 2024 को फाइनल हो गया है। डीसीजी केबल्स एंड वायर्स आईपीओ एनएसई एसएमई पर लिस्ट होगा। इसके लिए संभावित लिस्टिंग तारीख 16 अप्रैल 2024 तय की गई है।