Get App

IPOs Next Week: अगले हफ्ते खुल रहा है यह एक IPO, 14 कंपनियां होने जा रहीं लिस्ट

अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसी मुख्य रूप से समुद्री जहाजों और सहायक इक्विपमेंट्स से संबंधित सर्विसेज प्रदान करती है और मल्टीनेशनल कॉर्पोरेट्स को इक्विपमेंट्स सप्लाई करती है। इश्यू 12-16 अक्टूबर तक खुलेगा और प्राइस बैंड 45 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। यह पूरी तरह से 32.76 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। निवेशक 3000 शेयरों के लॉट साइज में बोली लगा सकते हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 08, 2023 पर 11:41 AM
IPOs Next Week: अगले हफ्ते खुल रहा है यह एक IPO, 14 कंपनियां होने जा रहीं लिस्ट
अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसी का IPO एसएमई सेगमेंट का है.

IPOs Next Week: 9 अक्टूबर से शुरू हो रहा सप्ताह IPO के लिहाज से ठंडा रहने वाला है। अगले सप्ताह केवल एक ही नया IPO खुल रहा है और एक IPO बंद हो रहा है। जो IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है, वह है गुजरात स्थित अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसी (Arvind and Company Shipping Agency) का। यह कंपनी मुख्य रूप से समुद्री जहाजों और सहायक इक्विपमेंट्स से संबंधित सर्विसेज प्रदान करती है और मल्टीनेशनल कॉर्पोरेट्स को इक्विपमेंट्स सप्लाई करती है। कंपनी ने होटल मिलेनियम प्लाजा और होटल 999 के साथ हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में एंट्री करके अपने बिजनेस का भी विस्तार किया है। अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसी का IPO SME सेगमेंट का है, जिसका साइज 14.74 करोड़ रुपये होगा।

इश्यू 12-16 अक्टूबर तक खुलेगा और प्राइस बैंड 45 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। यह पूरी तरह से 32.76 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। निवेशक 3000 शेयरों के लॉट साइज में बोली लगा सकते हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 17 या 18 अक्टूबर को और लिस्टिंग 19 अक्टूबर 2023 को होने की संभावना है। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है।

यह IPO होने जा रहा बंद

अगले सप्ताह कमिटेड कार्गो केयर (Commited Cargo Care) का IPO 10 अक्टूबर को बंद होने जा रहा है। कंपनी, इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सर्विस मुहैया कराती है। इसका IPO शुक्रवार 6 अक्टूबर को खुला था और पहले ही दिन 2.36 गुना सब्सक्राइब हो गया। कंपनी ने अपने IPO के लिए 77 रुपये प्रति शेयर का फिक्स प्राइस बैंड रखा है और इस इश्यू से वह करीब 24.95 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कमिटेड कार्गो केयर NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगी। कंपनी के IPO का पूरा हिस्सा नए शेयरों का है। निवेशक 1,600 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें