24 नवंबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में रौनक थोड़ी कम रहेगी। इसकी वजह है कि केवल 3 नए IPO खुल रहे हैं और सभी SME सेगमेंट से हैं। मेनबोर्ड में कोई नया पब्लिक इश्यू नहीं है। हालांकि मेनबोर्ड सेगमेंट में पहले से खुले Sudeep Pharma IPO में नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका रहेगा। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए शुरू हो रहे हफ्ते में 3 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेंगी। आइए जानते हैं डिटेल...
SSMD Agrotech India IPO: 34.09 करोड़ रुपये का इश्यू 25 नवंबर को खुलेगा और 27 नवंबर को बंद होगा। शेयर BSE SME पर 2 दिसंबर को लिस्ट होंगे। प्राइस बैंड 114-121 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है।
Mother Nutri Foods IPO: यह 26 नवंबर को खुलेगा और 28 नवंबर को बंद होगा। कंपनी 39.59 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 111-117 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 3 दिसंबर को हो सकती है।
K K Silk Mills IPO: यह 26 नवंबर को खुल रहा है। प्राइस बैंड 36-38 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 3000 शेयर है। इश्यू का साइज 28.50 करोड़ रुपये है। शेयर BSE SME पर 3 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Sudeep Pharma IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में 895 करोड़ रुपये का इश्यू 21 नवंबर को खुला था और 25 नवंबर को बंद होगा। अभी तक यह 1.43 गुना भरा है। प्राइस बैंड 563-593 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 25 शेयर है। कंपनी BSE, NSE पर 28 नवंबर को लिस्ट हो सकती है।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 26 नवंबर को BSE, NSE पर Excelsoft Technologies की लिस्टिंग होने वाली है। इसी दिन BSE SME पर Gallard Steel के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। BSE, NSE पर 28 नवंबर को Sudeep Pharma लिस्ट हो सकती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।