KK Silk Mills IPO 26 नवंबर से होगा ओपन, ₹36-38 रुपये प्रति शेयर है प्राइस बैंड

KK Silk Mills IPO के लिए एक्सियल कैपिटल बुक रनिंग लीड मैनेजर है। अप्रैल-जून 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 54.3 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़कर 4.68 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Nov 22, 2025 पर 8:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
KK Silk Mills के शेयर 3 दिसंबर को BSE SME पर लिस्ट होंगे।

फैब्रिक और गारमेंट्स बनाने वाली केके सिल्क मिल्स अपना IPO ला रही है। यह 26 नवंबर को खुलने वाला है। कंपनी का मकसद 75 लाख नए शेयरों के IPO से 28.50 करोड़ रुपये जुटाना है। इस इश्यू में ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 36-38 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 3000 शेयर तय किया गया है। IPO की क्लोजिंग 28 नवंबर को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 1 दिसंबर तक फाइनल होगा और शेयर 3 दिसंबर को BSE SME पर लिस्ट होंगे।

केके सिल्क मिल्स के प्रमोटर मनीष कांतिलाल शाह, नीलेश कांतिलाल जैन और आशाबेन मनीष शाह हैं। पब्लिक इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल


केके सिल्क मिल्स अपने IPO से होने वाली नेट कमाई (इश्यू खर्च को छोड़कर) में से 3.1 करोड़ रुपये प्लांट और मशीनरी के रिप्लेसमेंट के लिए खर्च करेगी। 17.86 करोड़ रुपये कुछ उधार चुकाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। बाकी फंड का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एक्सियल कैपिटल, केके सिल्क मिल्स के IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. है।

Sudeep Pharma IPO: कैसा है सुदीप फार्मा का आईपीओ, जानिए इस इश्यू की सबसे जरूरी बातें

KK Silk Mills की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 54.3 करोड़ रुपये रहा। मुनाफा 1.51 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़कर 4.68 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 15.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 220.8 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024 में केके सिल्क मिल्स का मुनाफा 2.26 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 190.5 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।