Upcoming IPOs: इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में NSE समेत 5 नए इश्यू, ₹24328 करोड़ जुटाने की होगी कोशिश

Upcoming IPOs: सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का रहने वाला है। यह ₹22,561.57 करोड़ का है। उसके बाद हीरो मोटर्स है, जो ₹1,000 करोड़ जुटाना चाहती है। नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में 11 कंपनियों की लिस्टिंग होने वाली है

अपडेटेड Sep 13, 2026 पर 3:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार बंद है।

15 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता IPO के लिहाज से धमाकेदार होने वाला है। नए हफ्ते में 11 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से 5 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। ये 5 कंपनियां 24328.02 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेंगी। लिस्ट में NSE, हीरो मोटर्स, SS रिटेल, जैसे नाम शामिल हैं। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार बंद है। नए सप्ताह में पहले से खुले 8 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा, जिनमें से 2 मेनबोर्ड हैं।

SS Retail IPO: यह इश्यू 16 सितंबर को खुल रहा है। साइज ₹500 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹403-₹424 प्रति शेयर और लॉट साइज 35 शेयर है। IPO 18 सितंबर को बंद होगा। उसके बाद शेयर NSE और BSE पर 23 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

Jindal Supreme IPO: ₹124.88 करोड़ का इश्यू 16 सितंबर को खुल रहा है और 18 सितंबर को बंद होगा। बोली ₹88-₹93 प्रति शेयर के भाव पर और 161 शेयरों के लॉट में लगेगी। कंपनी के NSE और BSE पर 23 सितंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।


Hero Motors IPO: कंपनी ₹1,000 करोड़ जुटाना चाहती है। यह भी 16 सितंबर को खुल रहा है। इसमें 18 सितंबर तक ₹79-₹84 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में बोली लगा सकेंगे। लॉट साइज 178 शेयर है। क्लोजिंग के बाद कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 23 सितंबर को होने वाली है।

NSE IPO: इस IPO का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा है। ₹22,561.57 करोड़ का इश्यू 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹1,700-₹1,785 प्रति शेयर और लॉट साइज 8 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 24 सितंबर को हो सकती है।

Sonaselection India IPO: ₹141.57 करोड़ का IPO 17 सितंबर को खुलने जा रहा है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹94-₹99 प्रति शेयर और लॉट साइज 150 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 21 सितंबर को होगी। कंपनी के NSE और BSE पर 24 सितंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Kanohar Electricals IPO: 16 साल बाद शेयर मार्केट में वापसी, 90 गुना के बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद शानदार रह सकती है लिस्टिंग; चेक करें GMP

मेनबोर्ड सेगमेंट में 11 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 15 सितंबर को NSE और BSE पर Pranav Constructions की लिस्टिंग होगी। 16 सितंबर को NSE और BSE पर Kanohar Electricals, Prasol Chemicals, Glass Wall Systems के लिस्ट होने की उम्मीद है। इसके बाद 17 सितंबर को NSE और BSE पर Rentomojo, Asset Reconstruction, Manipal Payment & Identity Solutions, Steamhouse India, Karamtara Engineering और LCC Projects लिस्ट हो सकती हैं। 18 सितंबर को NSE और BSE पर Veegaland Developers के लिस्ट होने की उम्मीद है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।