IREDA IPO : पहले दिन 1.95 गुना सब्सक्राइब, पूरी तरह भरा रिटेल निवेशकों का हिस्सा

IREDA IPO : ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का अच्छा-खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। आज 21 नवंबर को यह आईपीओ 6 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 38 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 18.75 फीसदी का मुनाफा होगा

अपडेटेड Nov 21, 2023 पर 5:13 PM
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का IPO आज 21 नवंबर 2023 को खुल गया है।

IREDA IPO : इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का IPO आज 21 नवंबर 2023 को खुल गया है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन अब तक यह इश्यू 1.95 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 92.03 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 47.09 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 23 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 2,150.21 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 30-32 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यहां हमने सब्सक्रिप्शन से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.34 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 2.73 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 1.97 गुना

टोटल - 1.95 फीसदी

(21 Nov 2023 | 05:00:00 PM)

एंकर निवेशकों से 643.26 करोड़ जुटाए गए

IREDA ने आईपीओ से पहले 20 नवंबर को 58 एंकर निवेशकों से 643.26 करोड़ रुपये जुटा लिए। एंकर बुक में भाग लेने वाले प्रमुख नामों में गोल्डमैन सैक्स, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज़ (एशिया), सोसाइटी जेनरल, जीएएम स्टार इमर्जिंग इक्विटी, बीएनपी पारिबा आर्बिट्रेज, मून कैपिटल ट्रेडिंग और कॉप्थॉल मॉरीशस शामिल हैं।

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का अच्छा-खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। आज 21 नवंबर को यह आईपीओ 6 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 38 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 18.75 फीसदी का मुनाफा होगा।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए निवेशक कम से कम 460 शेयरों के लिए और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 14,720 रुपये का निवेश करना होगा। टी+3 शेड्यूल के तहत कंपनी सफल निवेशकों को 24 नवंबर 2023 या 27 नवंबर 2023 को शेयरों का अलॉटमेंट कर सकती है। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 28 नवंबर 2023 को होने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।