Get App

iValue Infosolutions IPO: पहले दिन 12% हुआ सब्सक्राइब, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए पूरी डिटेल्स

iValue Infosolutions IPO: यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, इसलिए इससे प्राप्त सभी राशि सीधे बिक्री करने वाले शेयरधारकों को जाएगी। यह आईपीओ 22 सितंबर को बंद हो जाएगा। शेयरों का अलॉटमेंट 23 सितंबर तक होने की उम्मीद है, जबकि शेयरों की लिस्टिंग 25 सितंबर को BSE और NSE पर होने की संभावना है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 18, 2025 पर 1:39 PM
iValue Infosolutions IPO: पहले दिन 12% हुआ सब्सक्राइब, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए पूरी डिटेल्स
रिटेल निवेशकों के हिस्से को 21% सब्सक्राइब किया जा चुका है

iValue Infosolutions IPO: टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी iValue Infosolutions का आईपीओ बुधवार, 18 सितंबर को खुल गया है। 560 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को पहले दिन निवेशकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अपना आईपीओ खुलने से एक दिन पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 168 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 284 से 299 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आपको बता दें कि यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, इसलिए इससे प्राप्त सभी राशि सीधे बिक्री करने वाले शेयरधारकों को जाएगी। यह आईपीओ 22 सितंबर को बंद हो जाएगा। शेयरों का अलॉटमेंट 23 सितंबर तक होने की उम्मीद है, जबकि शेयरों की लिस्टिंग 25 सितंबर को BSE और NSE पर होने की संभावना है।

पहले दिन का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

NSE के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक iValue Infosolutions के 560 करोड़ रुपये के आईपीओ को 12% सब्सक्राइब किया गया। इस आईपीओ में पेश किए गए 1.31 करोड़ शेयरों के मुकाबले 15.46 लाख शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। रिटेल निवेशकों (RIIs) के हिस्से को 21% सब्सक्राइब किया गया, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) का कोटा 6% ही भर पाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें