JG Chemicals IPO : 5 मार्च को खुलेगा इश्यू, निवेश से पहले जान लें ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

JG Chemicals IPO : कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 251 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 210-221 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 7 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसे लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं

अपडेटेड Mar 03, 2024 पर 9:04 PM
JG Chemicals IPO : जेजी केमिकल्स का आईपीओ 5 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

JG Chemicals IPO : जेजी केमिकल्स का आईपीओ 5 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 251 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 210-221 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 7 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसे लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। इस आईपीओ के तहत 165 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 86.19 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी।

JG Chemicals IPO का ग्रे मार्केट अपडेट

ग्रे मार्केट में जेजी केमिकल्स के शेयर आईपीओ खुलने से दो दिन पहले 50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 271 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 22.62 परसेंट का मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है।


JG Chemicals IPO से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए 67 शेयरों का लॉट साइज रखा गया है। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,807 रुपये का निवेश करना होगा। विजन प्रोजेक्ट्स एंड फिनवेस्ट, जयंती कमर्शियल, सुरेश कुमार झुनझुनवाला (HUF) और अनिरुद्ध झुनझुनवाला (HUF) OFS में शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। JG Chemicals पश्चिम बंगाल की कंपनी है। आईपीओ में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से 91.06 करोड़ रुपये को सहायक कंपनी बीडीजे ऑक्साइड्स में निवेश किया जाएगा। 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। बाकी बचे पैसों को सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए अलग रखा जाएगा। Centrum Capital, Emkay Global Financial Services, Keynote Financial Services इस आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकर हैं।

IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और बाकी 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। आईपीओ क्लोज होने के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 11 मार्च को होगी। कंपनी के प्रमोटर सुरेश झुनझुनवाला, अनिरुद्ध झुनझुनवाला हैं।

कैसी है JG Chemicals की वित्तीय स्थिति

JG Chemicals के प्रोडक्ट टायर व अन्य रबर प्रोडक्ट्स, सिरेमिक्स, पेंट्स एंड कोटिंग्स, फार्मा एंड कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड बैटरी, एग्रो केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, स्पेशिएलिटी केमिकल्स, लुब्रिकैंट्स, तेल व गैस, एनिमल फीड जैसी कई इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होते हैं। वित्तीय स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में JG Chemicals का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 31.7 प्रतिशत बढ़कर 56.8 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 28 प्रतिशत बढ़कर 794 करोड़ रुपये रहा था।

(Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।