JG Chemicals IPO : जेजी केमिकल के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 28.52 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 11 मार्च को होने की संभावना है। वहीं, शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 13 मार्च है। निवेशक कुछ आसान स्टेप्स के जरिए BSE की वेबसाइट या IPO रजिस्ट्रार (केफिन टेक्नोलॉजीज) के पोर्टल पर अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस
1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं और इश्यू टाइप में 'Equity' और इश्यू नेम में 'J G Chemicals Limited' सेलेक्ट करें।
ग) अब I am not a robot पर क्लिक करें और अंत में 'Search' बटन पर क्लिक करें।
IPO रजिस्ट्रार पोर्टल पर ऐेसे चेक करें स्टेटस
ए) ड्रॉपडाउन में 'J G Chemicals Limited' सेलेक्ट करें।
बी) अब 'एप्लिकेशन नंबर' या 'डीमैट अकाउंट', या 'पैन' दर्ज करें।
ग) कैप्चा दर्ज करें और अंत में 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
JG Chemicals IPO से जुड़ी डिटेल
JG Chemicals के आईपीओ की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। यह आईपीओ 5 मार्च से 7 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए कंपनी ने 210-221 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया था। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 251 करोड़ रुपये जुटाने का है।
आईपीओ के तहत कंपनी 165 करोड़ के नए शेयर जारी किए। वहीं करीब 39 लाख शयेरों का मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों की ओर से ऑफर-फॉर-सेल के जरिए बिक्री की गई। इनमें प्रमोटर ग्रुप में विजन प्रोजेक्ट्स एंड फिनवेस्ट, जयंती कमर्शियल, सुरेश कुमार झुनझुनवाला (HUF) और अनिरुद्ध झुनझुनवाला (ए\HUF) शामिल हैं।
JG Chemicals IPO : ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट
ग्रे मार्केट में JG Chemicals का आईपीओ आज 11 मार्च को 32 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 253 रुपये के भाव पर हो सकती है। इस हिसाब से निवेशकों को करीब 14.48 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है। हालांकि, निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है।