JG Chemicals IPO : जेजी केमिकल के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 13 मार्च को होने वाली है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयरों की सुस्त लिस्टिंग हो सकती है। इस आईपीओ को निवेशकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है और यह अंतिम दिन तक 28.52 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। यह आईपीओ 5 मार्च से 7 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए कंपनी ने 210-221 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया था। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 251 करोड़ रुपये जुटाने का है।
JG Chemicals IPO : क्या है एक्सपर्ट्स की राय
मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे को उम्मीद है कि इस आईपीओ की फ्लैट लिस्टिंग हो सकती है। उन्होंने कहा कि बाजार की गिरावट के मूड और मिड और स्मॉल कैप सेक्टर में बिकवाली के दबाव को देखते हुए इसमें फ्लैट से लेकर म्यूट लिस्टिंग की संभावना है।"
हालांकि, कंपनी की मजबूत मार्केट पोजीशन, डायवर्सिफाइड क्लाइंट बेस और रणनीतिक ग्रोथ इनिशिएटिव को ध्यान में रखते हुए तापसे का मानना है कि जेजी केमिकल्स जिंक ऑक्साइड मार्केट में अपनी स्थिति आगे भी मजबूत रखेगी।
इन सभी पैरामीटर्स पर विचार करते हुए एनालिस्ट्स कंजर्वेटिव इनवेस्टर्स को लिस्टिंग के दिन 'प्रॉफिट बुक' करने की सलाह देते हैं। वहीं, जो लोग स्टॉक में और ऐड करना चाहते हैं वे लिस्टिंग के बाद इंतजार कर सकते हैं।
JG Chemicals IPO : ग्रे मार्केट का क्या है अपडेट
ग्रे मार्केट में जेजी केमिकल का आईपीओ आज 12 मार्च को 28 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 249 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 12.67 परसेंट का मुनाफा होगा।
JG Chemicals IPO : 28.52 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 32.33 गुना भरा है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 47.92 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसके अलावा, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 18.03 गुना भरा है।
JG Chemicals IPO से जुड़ी डिटेल
आईपीओ के तहत कंपनी 165 करोड़ के नए शेयर जारी किए। वहीं करीब 39 लाख शयेरों का मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों की ओर से ऑफर-फॉर-सेल के जरिए बिक्री की गई। इनमें प्रमोटर ग्रुप में विजन प्रोजेक्ट्स एंड फिनवेस्ट, जयंती कमर्शियल, सुरेश कुमार झुनझुनवाला (HUF) और अनिरुद्ध झुनझुनवाला (ए\HUF) शामिल हैं।
आईपीओ से मिली राशि में से 91.06 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इसकी पश्चिम बंगाल स्थित सहायत कंपनी, बीडीजे ऑक्साइड को आवंटित करने में किया जाएगा। वहीं करीब 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लंबी अवधि की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। जबकि बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।
JG Chemicals IPO: कंपनी प्रोफाइल
कंपनी जिंक ऑक्साइड के निर्माण के कारोबार में शामिल है। जेजी केमिकल्स जिंक ऑक्साइड के 80 से अधिक ग्रेड का उत्पादन करता है और इसके प्रोडक्ट का इस्तेमाल सिरेमिक, पेंट और कोटिंग्स, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और बैटरी, एग्रोकेमिकल्स और फर्टिलाइजर्स, स्पेशियालिटी केमिकल्स, ऑयल एंड गैस, और पशु चारा सहित विभिन्न इंडस्ट्रीज में किया जाता है।