Get App

Jio Platforms IPO: 21.36 गुना के शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद अलॉटमेंट आज, 26 अक्टूबर को; शेयर मिले या नहीं ऐसे करें चेक

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO साइज के मामले में देश का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है। इसमें बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹1065-₹1119 प्रति शेयर था। इश्यू की ओपनिंग से पहले कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों से 8,109.85 करोड़ रुपये जुटाए थे

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 8:32 AM
Jio Platforms IPO: 21.36 गुना के शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद अलॉटमेंट आज, 26 अक्टूबर को; शेयर मिले या नहीं ऐसे करें चेक
Jio Platforms के शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 28 अक्टूबर को हो सकती है।

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का 30,213 करोड़ रुपये का IPO 21.36 गुना के तगड़े सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। इस इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 67.15 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 13.99 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.76 गुना, एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 2.91 गुना और शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.59 गुना भरा।

अब 26 अक्टूबर को अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 28 अक्टूबर को हो सकती है। जिन लोगों ने Jio Platforms IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

Kfin Technologies की वेबसाइट से

  • https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें