Get App

Jio Platforms IPO: अब तक 5.83 गुना भरा, कुल ₹3.73 लाख करोड़ की डिमांड हासिल

Jio Platforms IPO: यह साइज के मामले में देश का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है। प्राइस बैंड ₹1065-₹1119 प्रति शेयर है। लॉट साइज 12 शेयर है। IPO में 27 करोड़ नए शेयर हैं। इश्यू की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर बुक में 212 एंकर निवेशकों से 8,109.85 करोड़ रुपये जुटाए थे

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 10:00 AM
Jio Platforms IPO: अब तक 5.83 गुना भरा, कुल ₹3.73 लाख करोड़ की डिमांड हासिल
शुक्रवार को Jio Platforms IPO में बोली लगाने का आखिरी मौका है।

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के 30,213 करोड़ रुपये का IPO का आज, 23 अक्टूबर को तीसरा दिन है। 2 दिन में यह इश्यू 5.83 गुना भर चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 13.31 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 6.71 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.71 गुना, एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 2.22 गुना और शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.42 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इस इश्यू को अब तक कुल लगभग 3.73 लाख करोड़ रुपये की डिमांड हासिल हुई है।

इसमें पब्लिक सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक मिली बोलियों के साथ-साथ एंकर निवेशकों की ओर से मिली दिलचस्पी भी शामिल है। शुक्रवार को इस IPO में बोली लगाने का आखिरी मौका है। इश्यू की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर बुक में 212 एंकर निवेशकों से 8,109.85 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस ऑफर के लिए संस्थागत निवेशकों की मांग 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही, जो एंकर बुक में उपलब्ध शेयरों की कुल कीमत से 30 गुना से भी ज्यादा है। कंपनी ने एंकर निवेशकों को प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर 7.24 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए।

IPO के लिए कितना है प्राइस बैंड

जियो IPO 23 अक्टूबर को बंद होगा। यह साइज के मामले में देश का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है। प्राइस बैंड ₹1065-₹1119 प्रति शेयर है। लॉट साइज 12 शेयर है। IPO में 27 करोड़ नए शेयर हैं। अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 28 अक्टूबर को हो सकती है। इस पब्लिक इश्यू में Jio Platforms के कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये के शेयर और इसकी पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व रखे गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें