Jio Platforms ने आईपीओ का प्राइस बैंड तय किया, जानिए इश्यू के बारे में सबसे जरूरी बातें

जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम और डिजिटल सर्विसेज इकाई है। कंपनी का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा। खुलने के दो दिन बाद यह बंद हो जाएगा। स्टॉक एक्सचेंजों में शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होने की उम्मीद है

अपडेटेड Oct 09, 2026 पर 7:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ से करीब 30200 करोड़ रुपये जुटाएगी।

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के बारे में बड़ा अपडेट है। कंपनी का आईपीओ के लिए 1,065-1,119 रुपये का प्राइस बैंड तय करने का प्लान है। इस आईपीओ के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बताया। कंपनी का टारगेट 10.3 लाख करोड़ रुपये की (107 अरब डॉलर) वैल्यूएशन का है। सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर इस बारे में जानकारी दी।

आईपीओ से 30200 करोड़ जुटा सकती है कंपनी 

ब्लूमबर्ग के कैलकुलेशंस के मुताबिक, प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल पर कंपनी आईपीओ से करीब 30200 करोड़ रुपये जुटाएगी। इससे यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ बन जाएगा। जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम और डिजिटल सर्विसेज इकाई है। कंपनी का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा। खुलने के दो दिन बाद यह बंद हो जाएगा। सूत्र ने यह जानकारी दी।


एंकर इनवेस्टर्स के लिए 19 अक्टूबर को खुलेगा IPO

एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह आईपीओ 19 अक्टूबर को खुल जाएगा। स्टॉक एक्सचेंजों में शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि प्राइस रेंज, वैल्यूएशन और टाइमिंग के बारे में बातचीत चल रही है। इनमें बदलाव हो सकता है। इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा

आईपीओ के लिए कंपनी की वैल्यूएशन पहले की उम्मीद से कम है। इसके बावजूद यह आईपीओ ह्युंडई के आईपीओ से बड़ा होगा। अभी सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने का रिकॉर्ड ह्यूंडई के नाम है। कंपनी ने अक्टूबर 2024 में 27,800 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। जियो ने सेबी के पास जून में आईपीओ के लिए पेपर्स फाइल किया था।

कंपनी ने इन मर्चेंट बैंकर्स को किया है नियुक्त

जून में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने जियो की वैल्यूएशन 115 से 118 अरब डॉलर रहने का अनुमान जताया था। जियो ने आईपीओ के लिए 19 मर्चेंट बैंकर्स की नियुक्ति की है। इनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली, बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प, एक्सिस कैपिटल, बीएनपी पारिबा एसए और सिटीग्रुप शामिल हैं।

सितंबर में आया था एनएसई का मेगा आईपीओ 

पिछले महीने एनएसई का आईपीओ आया था। इस इश्यू को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन, शेयर की लिस्टिंग इनवेस्टर्स की उम्मीद से कमजोर रही थी। लिस्टिंग के बाद से एनएसई के शेयरों पर दबाव देखने को मिला है। इसकी वजह शेयर बाजारों का कमजोरी सेंटीमेंट हो सकता है। इस हफ्ते 8 अक्टूबर को शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी। 9 अक्टूबर को बाजार में रिकवरी दिखी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।