JNK India IPO : 23 अप्रैल को खुलेगा इश्यू, यहां जानिए कंपनी से जुड़ी तमाम डिटेल

JNK India ने FY23 में एक साल पहले के 296.40 करोड़ रुपये के मुकाबले 407.32 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है। इसके ऑयल और गैस सेगमेंट ने रेवेन्यू में 77 फीसदी का योगदान दिया। वित्तीय वर्ष के लिए नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष के 35.98 करोड़ रुपये के मुकाबले 46.36 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 9:10 PM
JNK India IPO : जेएनके इंडिया का आईपीओ 23 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

JNK India IPO : जेएनके इंडिया का आईपीओ 23 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 25 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 22 अप्रैल को एक दिन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों द्वारा 84.2 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

JNK India IPO से जुड़ी डिटेल

OFS के हिस्से के रूप में गौतम रामपेली 11.2 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके अलावा, जेएनके ग्लोबल द्वारा 24.3 लाख शेयर, मैस्कॉट कैपिटल एंड मार्केटिंग द्वारा 44 लाख शेयर और मिलिंद जोशी द्वारा 4.68 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। नए इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों की फंडिंग के लिए किया जाएगा। IIFL सिक्योरिटीज और ICICI सिक्योरिटीज इस इश्यू के प्रमुख मैनेजर हैं।


JNK India : कैसा है कंपनी का फाइनेंशियल

JNK India तेल रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल प्लांट्स जैसे प्रोसेस इंडस्ट्रीज के लिए हीटिंग इक्विपमेंट बनाती है। कंपनी डिजाइन से लेकर इंस्टॉलेशन तक सब कुछ संभालती है और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में सर्विस प्रोवाइड करती है। भारत में इसकी कंपटीटर थर्मैक्स लिमिटेड हैं। कंपनी ने फ्लेयर्स, इंसीनरेटर सिस्टम में भी विस्तार किया है और ग्रीन हाइड्रोजन के साथ रिन्यूएबल सेक्टर में कदम रख रही है।

JNK India का फाइनेंशियल

JNK India ने FY23 में एक साल पहले के 296.40 करोड़ रुपये के मुकाबले 407.32 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है। इसके ऑयल और गैस सेगमेंट ने रेवेन्यू में 77 फीसदी का योगदान दिया। वित्तीय वर्ष के लिए नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष के 35.98 करोड़ रुपये के मुकाबले 46.36 करोड़ रुपये रहा। 2023 को समाप्त नौ महीने तक कंपनी का कुल कर्ज 56.73 करोड़ रुपये था।

JNK India के पास 845.03 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक

31 दिसंबर 2023 तक कंपनी की ऑर्डर बुक कुल 845.03 करोड़ रुपये थी, जिसमें 86.29 फीसदी भारत से और 13.71 फीसदी विदेशों से था। यह मजबूत ऑर्डर बुक समान अवधि के लिए इसके एनुअल रेवेन्यू के 2.50 गुना के बराबर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।