JSW Cement IPO: 6,000 करोड़ रुपये का इश्यू लॉन्च करने की तैयारी में कंपनी

JSW ग्रुप अब अपने सीमेंट बिजनेस से जुड़ी कंपनी का IPO लाने की तैयारी में है। मामले से वाकिफ सूत्रों के मुताबिक, JSW सीमेंट के इश्यू के लिए इनवेस्टमेंट बैंकर्स की नियुक्ति की गई है। एक सूत्र ने बताया कि कंपनी का टारगेट फिलहाल 6,000 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिसका इस्तेमाल कंपनी के एक्सपैंशन प्लान के लिए किया जाएगा

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 9:07 PM
अगर JSW सीमेंट का लिस्टिंग प्लान अमल में आता है, तो यह अगस्त 2021 के बाद इस सेक्टर का सबसे बड़ा IPO होगा।

JSW ग्रुप अब अपने सीमेंट बिजनेस से जुड़ी कंपनी का IPO लाने की तैयारी में है। मामले से वाकिफ सूत्रों के मुताबिक, JSW सीमेंट (JSW Cement) के इश्यू के लिए इनवेस्टमेंट बैंकर्स की नियुक्ति की गई है। एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया, 'कंपनी का टारगेट फिलहाल 6,000 करोड़ रुपये जुटाने का है, जिसका इस्तेमाल कंपनी के एक्सपैंशन प्लान के लिए किया जाएगा।' सूत्र का यह भी कहना था कि IPO के तहत इश्यू के साइज को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।

हाल में JSW इंफ्रास्ट्रक्चर का IPO आया था, जो पिछले 13 वर्षों में ग्रुप का पहला IPO था। अब पार्थ जिंदल की अगुवाई वाली JSW सीमेंट को लिस्ट कराने की तैयारी है। ग्रीन सीमेंट बनाने का दावा करने वाली इस कंपनी का मकसद देश की टॉप 5 सीमेंट कंपनियों की सूची में शामिल होना है। JSW सीमेंट का लक्ष्य अगले 5 साल में 6 करोड़ टन सालाना उत्पादन की क्षमता हासिल करना है।

अगर JSW सीमेंट का लिस्टिंग प्लान अमल में आता है, तो यह अगस्त 2021 के बाद इस सेक्टर का सबसे बड़ा IPO होगा। अगस्त 2021 में निरमा ग्रुप से जुड़े नुवोको विस्टास (Nuvoco Vistas) का IPO आया था। नुवोको विस्टास से पहले 2007 में बर्नपुर सीमेंट (Burnpur Cement) ने अपना सीमेंट लॉन्च किया था।


दूसरे शख्स के मुताबिक, ' यह डील इसी हफ्ते शुरू हुई है और कई डोमेस्टिक और फॉरेन इनवेस्टमेंट बैंकों को इसके लिए नियुक्त किया गया है। जेएम फाइनेशियल (JM Financial), कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital), DAM कैपिटल (DAM Capital),जेफरीज (Jefferies), सिटी (Citi), गोल्डमैन सैक्स (SBI Capital) को इस इश्यू के लिए एडवाइजर नियुक्त किया गया है।' एक अन्य सूत्र का कहना था कि इस प्रस्तावित IPO के जरिये कुछ प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स आंशिक तौर पर कंपनी से बाहर निकल सकते हैं। इन इनवेस्टर्स में अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट और सिनर्जी मेटल्स इनवेस्टमेंट्स होल्डिंग शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।