Juniper Hotels IPO : 21 फरवरी को खुलेगा इश्यू, 1800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Juniper Hotels IPO : दस्तावेजों में कहा गया है कि जुनिपर होटल्स इस फंड का इस्तेमाल 1500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में करेगी। शेष फंड का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 23 फरवरी तक निवेश का मौका रहेगा

अपडेटेड Feb 14, 2024 पर 1:53 PM
हयात ब्रांड के तहत लग्जरी होटल चलाने वाली कंपनी जुनिपर होटल्स का आईपीओ 21 फरवरी को खुलने वाला है।

Juniper Hotels IPO : हयात ब्रांड के तहत लग्जरी होटल चलाने वाली कंपनी जुनिपर होटल्स का आईपीओ 21 फरवरी को खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1800 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 23 फरवरी तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा जल्द ही की जाएगी। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार इश्यू साइज का 10 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा जाएगा।

जुनिपर होटल्स एक लक्जरी होटल डेवलपमेंट और ओनरशिप कंपनी है। 30 सितंबर 2023 तक यह भारत में हयात से जुड़े होटलों में रूम की संख्या के हिसाब से सबसे बड़ी मालिक है। 30 सितंबर 2023 तक कंपनी के पास सात होटल और सर्विस्ड अपार्टमेंट का पोर्टफोलियो है।

कंपनी ने आपीओ से जुड़े दस्तावेजों में कहा, हम भारत के कई शहरों यानी मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, रायपुर और हम्पी में लक्जरी होटलों में 1,836 रूम ऑपरेट करते हैं। जुनिपर होटल्स भारत की एकमात्र होटल डेवलपमेंट कंपनी है जिसके साथ हयात ने रणनीतिक निवेश किया है। दस्तावेजों में कहा गया है कि जुनिपर होटल्स इस फंड का इस्तेमाल 1500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में करेगी। शेष फंड का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।


इंडस्ट्री और कंपनी का फाइनेंशिय

भारत में होटलों के लिए कुल डिमांड CAGR FY23 और FY28 के बीच 11.6 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। लक्जरी और अपर अपस्केल सेगमेंट ने 2022 में सप्लाई शेयर में 35 फीसदी और रेवेन्यू शेयर में 55 फीसदी का योगदान दिया।

मार्च FY23 को समाप्त वर्ष में जुनिपर होटल्स का शुद्ध घाटा 1.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष के 188 करोड़ रुपये से काफी कम है। इसी अवधि के दौरान ऑपरेशन से रेवेन्यू दोगुना से अधिक 308.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 666.85 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।