Juniper Hotels IPO: एंकर इनवेस्टर्स के जरिये कंपनी ने जुटाए 810 करोड़ रुपये

लग्जरी होटल कंपनी जुनिपर होटल्स लिमिटेड ने अपने IPO से ठीक पहले 20 फरवरी को एंकर इनवेस्टर्स से 810 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी का IPO 21 फरवरी 2024 को लॉन्च होगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि 20 फरवरी 2024 को एंकर इनवेस्टर्स को 360 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2,25,00,000 इक्विटी शेयर जारी किए गए

अपडेटेड Feb 20, 2024 पर 11:08 PM
कंपनी का IPO 21 फरवरी, 2024 को खुलेगा और 23 फरवरी 2024 को बंद हो जाएगा।

लग्जरी होटल कंपनी जुनिपर होटल्स लिमिटेड (Juniper Hotels Limited) ने अपने IPO से ठीक पहले 20 फरवरी को एंकर इनवेस्टर्स से 810 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी का IPO 21 फरवरी 2024 को लॉन्च होगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि 20 फरवरी 2024 को एंकर इनवेस्टर्स को 360 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2,25,00,000 इक्विटी शेयर जारी किए गए।

इस एंकर बुक में जिन फॉरेन और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशंस ने हिस्सा लिया, उनमें फिडेलिटी (Fidelity), कोटक महिंद्रा बैंक एमएफ (Kotak Mahindra MF), सरकारी पेंशन फंड (नॉर्वे), व्हाइट ओक (White Oak), द प्रूडेंशियल एश्योरेंस कंपनी (MNG), इनवेस्को (Invesco), ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, HDFC लाइफ इंश्योरेंस और क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) शामिल हैं।

एंकर इनवेस्टर्स के लिए आवंटित कुल 2,25,00,000 इक्विटी शेयरों में 75,00,000 लाख शेयर 7 घरेलू म्यूचुअल फंडों के लिए आवंटित किए गए। इन शेयरों की कुल वैल्यू 270 करोड़ रुपये बैठती है। यह रकम कुल एंकर बुक साइज का 33 पर्सेंट है। जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड (JM Financial Limited), CLSA इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CLSA India Private Limited) और ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनजर हैं।


IPO डिटेल्स

इस इश्यू के तहत पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी का इरादा IPO के जरिये 1,800 करोड़ रुपये जुटाने का है। 4 कंपनी का IPO 21 फरवरी, 2024 को खुलेगा और 23 फरवरी 2024 को बंद हो जाएगा। कंपनी के इश्यू के लिए प्राइस बैंड 342 –360 रुपये तय किया गया है। निवेशक कम से कम 40 इक्विटी शेयरों के लिए बिड कर सकते हैं और इसके बाद 40 के बंडल में शेयरों की बिडिंग की जा सकेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।