Jyoti CNC IPO : लिस्टिंग से दो दिन पहले ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट, क्या मिलेगा मुनाफे का स्वाद?

Jyoti CNC IPO : ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 38.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। सबसे अधिक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 44.13 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 36.48 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 26.17 गुना भरा है

अपडेटेड Jan 14, 2024 पर 2:05 PM
Jyoti CNC Automation IPO के तहत सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया है।

Jyoti CNC Automation IPO : ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ के तहत सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया है। अब निवेशकों को लिस्टिंग का बेसब्री से इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 16 जनवरी को होने वाली है। लिस्टिंग से दो दिन पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत

ग्रे मार्केट में यह इश्यू आज 14 जनवरी को 40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 371 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 12 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिलेगा। हालांकि, कंपनी के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में गिरावट देखने को मिली है। 8 जनवरी को यह इश्यू ग्रे मार्केट में 30 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जो कि कम होते-होते 12 फीसदी पर आ गया है।


38.53 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 38.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। सबसे अधिक क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 44.13 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 36.48 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 26.17 गुना और एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 12.47 गुना भरा है।

Jyoti CNC Automation IPO की डिटेल्स

इस इश्यू के लिए 315-331 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 15 रुपये का डिस्काउंट दिया गया। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 16 जनवरी को होगी। इसके जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Jyoti CNC Automation के बारे में

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन सीएनसी मशीन बनाती है। इसकी दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं- एक गुजरात में और दूसरी फ्रांस में। इसके भारत के अलावा विदेश में भी क्लाइंट हैं। इसके ग्राहकों की बात करें तो यह इसरो, ब्रह्मोस एयरोस्पेस तिरुवनंतपुरम, टर्किश एयरोस्पेस, टाटा एडवांसेज सिस्टम रोलेक्स किंग्स और नेशनल फिटिंग्स इत्यादि को प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है।

क्या अब तक चेक नहीं किया अलॉटमेंट स्टेटस?

अगर आपने अब तक अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक नहीं किया है, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ऐसा कर सकते हैं। लिंक इनटाइम इंडिया लिमिटेड को आईपीओ के लिए आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। बोली लगाने वाले रजिस्ट्रार की वेबसाइट और बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट दोनों पर आईपीओ आवंटन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

BSE पर ऐसे करें चेक

1) https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2) 'इश्यू टाइप' सेक्शन के तहत 'इक्विटी' चुनें।

3) लिस्ट से 'Jyoti CNC IPO' चुनें।

4) अपना एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें।

6) सबमिट पर क्लिक करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।