Jyoti CNC Automation IPO: क्या आपको इस इश्यू में निवेश करना चाहिए?

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का IPO खुल गया है। कंपनी का स्टॉक ग्रे मार्केट में इश्यू प्राइस के मुकाबले 30 पर्सेंट प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के आईपीओ को शेयर बाजार में शानदार रेस्पॉन्स मिला है। ऊंचे वैल्यूएशन, अपेक्षाकृत कम रिटर्न रेशियो आदि के बावजूद ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। यहां हम कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी पेश कर रहे हैं

अपडेटेड Jan 09, 2024 पर 3:31 PM
इस ऑफर के तहत 1,000 करोड़ रुपये के 3.02 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे।

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) का पब्लिक इश्यू 9 जनवरी को खुला। कंपनी का स्टॉक ग्रे मार्केट में इश्यू प्राइस के मुकाबले 30 पर्सेंट प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के आईपीओ को शेयर बाजार में शानदार रेस्पॉन्स मिला है। ऊंचे वैल्यूएशन, अपेक्षाकृत कम रिटर्न रेशियो आदि के बावजूद ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। यहां हम कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी पेश कर रहे हैं।

कारोबार

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation), मेटल-कटिंग कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (CNC) मशीन की मैन्युफैक्चरर और सप्लायर है। कंपनी के ग्राहकों में ISRO, ब्रह्मोस एरोस्पेस, टर्किश एरोस्पेस, यूनिपार्ट्स इंडिया, टाटा एडवांस सिस्टम, भारत फोर्ज, शक्ति पंप्स, श्रीराम एरोस्पेस एंड डिफेंस, रोलेक्स रिंग्स, हर्षा इंजीनियर्स, बॉश लिमिटेड, फेस्टो इंडिया, नेशनल फिटिंग्स आदि शामिल हैं। कंपनी के पास 3 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जिनमें से 2 गुजरात के रोजकोट में हैं, जबकि एक प्लांट फ्रांस में है। भारत के बाजार में कंपनी की तीसरी सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।

ऑफर के बारे में


इस ऑफर के तहत 1,000 करोड़ रुपये के 3.02 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। यह IPO 11 जनवरी को बंद हो जाएगा और इसके लिए प्राइस बैंड 315-331 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी के स्टॉक की लिस्टिंग 16 जनवरी को हो सकती है। कंपनी के प्रमोटर्स में पराक्रम सिंह घनश्याम सिंह जदेजा, सहदेव सिंह जदेजा, विक्रमसिंह रघुवीर सिंह राणा और ज्योति इंटरनेशनल LLP शामिल हैं। कंपनी इस IPO से हासिल रकम का इस्तेमाल लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और कर्ज चुकाने में करेगी।

एंकर इनवेस्टर्स

इस IPO के लॉन्च होने से पहले कंपनी ने 37 एंकर इनवेस्टर्स के जरिये 447.75 करोड़ रुपये जुटाए। गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs), नोमूरा फंड्स (Nomura Funds), नैटिक्सिस इंटरेनशल फंड्स (Natixis International Funds), ऑप्टिमिक्स होलसेल ग्लोबल (Optimix Wholesale Global), द मास्टर ट्रस्ट ऑफ जापान (The Master Trust Bank of Japan), प्रूडेंशियल हॉन्ग कॉन्ग (Prudential Hong Kong),आलियांज ग्लोबल इनवेस्टर्स फंड (Allianz Global Investors Fund) आदि इकाइयों ने कंपनी में निवेश किया है। इसके अलावा, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, निप्पॉन लाइफ इंडिया (Nippon Life India), कोटक महिंद्रा ट्रस्टी (Kotak Mahindra Trustee), एक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) आदि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने इस IPO में हिस्सा लिया है।

फाइनेंस

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 15.06 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 952.60 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का इबिट्डा (EBITDA) सालाना 34 पर्सेंट की बढ़त के साथ 97.4 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी को 29.68 करोड़ का नुकसान हुआ था। वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.35 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 509.8 करोड़ था। सितंबर 2023 के मुताबिक, कंपनी के पास 3,315.33 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था।

वैल्यूएशन

अपर प्राइस बैंड के आधार पर वित्त वर्ष 2023 के लिए कंपनी का प्राइस टू अर्निंग्स रेशियो 324.51 गुना है, जबकि लोअर प्राइस बैंड के हिसाब से यह 308.82 गुना है, जो एल्गि इक्विपमेंट्स (Elgi Equipments), लक्ष्मी मशीन वर्क्स (Lakshmi Machine Works), त्रिवेणी टर्बाइन (Triveni Turbine), टीडी पावर सिस्टम (TD Power Systems) और मैकपावर सीएनसी मशीन्स (Macpower CNC Machines) के मुकाबले काफी महंगा है। 30 सितंबर, 2023 के मुताबिक, ज्योति सीएनसी का रिटर्न ऑन इक्विटी रेशियो काफी कम यानी 1.33 पर्सेंट था।

ब्रोकरेज फर्मों की राय

आनंद राठी (Anand Rathi), रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) और मेहता इक्विटीज (Mehta Equities) जैसी ब्रोकरेज फर्मों के एनालिस्ट्स ने कंपनी के IP0 को लॉन्ग टर्म आधार पर सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।