Jyoti CNC Automation IPO : अंतिम दिन टूट पड़े निवेशक, अब तक 38.53 गुना भरा इश्यू

Jyoti CNC Automation IPO : इस इश्यू में 315-331 रुपये के प्राइस बैंड और 45 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 12 जनवरी को फाइनल होगा। इसके बाद शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री के लिए 16 जनवरी का दिन फिक्स किया गया है

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 6:27 PM
Jyoti CNC Automation IPO में आज 11 जनवरी को निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं।

Jyoti CNC Automation IPO : ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ में आज 11 जनवरी को निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 38.53 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 67.58 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.75 करोड़ शेयर हैं। यह इस साल मेनबोर्ड पर लिस्ट होने वाला पहला शेयर होगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने का है।

किस कैटेगरी में कितना मिला रिस्पॉन्स

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 44.13 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 36.48 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 26.17 गुना

एम्प्लॉई रिजर्व - 12.47 गुना

टोटल - 38.53 गुना

Jyoti CNC Automation IPO की डिटेल्स

इस इश्यू में 315-331 रुपये के प्राइस बैंड और 45 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 15 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। आईपीओ का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 12 जनवरी को फाइनल होगा। इसके बाद शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री के लिए 16 जनवरी का दिन फिक्स किया गया है। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया है। आईपीओ के तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3,02,11,480 शेयर जारी होंगे। इसके जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Jyoti CNC Automation के बारे में

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन सीएनसी मशीन बनाती है। इसकी दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं- एक गुजरात में और दूसरी फ्रांस में। इसके भारत के अलावा विदेश में भी क्लाइंट हैं। इसके ग्राहकों की बात करें तो यह इसरो, ब्रह्मोस एयरोस्पेस तिरुवनंतपुरम, टर्किश एयरोस्पेस, टाटा एडवांसेज सिस्टम रोलेक्स किंग्स और नेशनल फिटिंग्स इत्यादि को प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।