IPO Weekly Wrap: बीते हफ्ते इन इश्यू में निवेशकों की रही जबरदस्त दिलचस्पी

बीते हफ्ते 11 जनवरी को ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन का IPO बंद हुआ। यह IPO 38 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके अलावा, SME सेगमेंट में पिछले हफ्ते कौशल्या लॉजिस्टिक्स, IBL फाइनेंस, न्यू स्वान मल्टीटेक, ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर और श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स में भी निवेशकों की काफी दिलचस्पी रही

अपडेटेड Jan 14, 2024 पर 6:19 PM
ग्रे मार्केट में Jyoti CNC का शेयर 18 पर्सेंट प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।

बीते हफ्ते 11 जनवरी को ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) का IPO बंद हुआ। यह IPO 38 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके अलावा, SME सेगमेंट में पिछले हफ्ते कौशल्या लॉजिस्टिक्स (Kaushalaya Logistics), IBL फाइनेंस (IBL Finance), न्यू स्वान मल्टीटेक (New Swan Multitech), ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर (Australian Premium Solar)और श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स (Shree Matutinandan Tubes) में भी निवेशकों की काफी दिलचस्पी रही।

मेनबोर्ड IPO

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन

इस इश्यू को पिछले हफ्ते 38.5 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के IPO को 67.5 करोड़ शेयरों की बिड मिली, जबकि इसका इश्यू साइज 1.75 करोड़ शेयर था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने इस IPO में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई और 44.13 गुना बिड की। खुदरा निवेशकों ने इस इश्यू को अपने लिए आवंटित कोटे के मुकाबले 26.1 गुना सब्सक्राइब किया और हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) ने अपने कोटे के मुकाबले 36.4 गुना ज्यादा खरीदारी की। 1,000 करोड़ के इश्यू के तहत 3.02 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी का स्टॉक 16 जनवरी को लिस्ट होने की संभावना है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 18 पर्सेंट प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।


कौशल्या लॉजिस्टिक्स

कंपनी का स्टॉक 8 जनवरी को अपने IPO प्राइस के मुकाबले 33 पर्सेंट प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के SME प्लेटफॉर्म में यह स्टॉक 100 रुपये पर खुला, जबकि इसका इश्यू प्राइस 75 रुपये था। 36.6 करोड़ के इस IPO को 29 दिसंबर से 3 जनवरी के दौरान 364 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस इश्यू का प्राइस बैंड 71-75 रुपये था।

IBL फाइनेंस

इस IPO को आखिरी दिन यानी 11 जनवरी को 17 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस इश्यू के लिए कीमत 51 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।

न्यू स्वाम मल्टीटेक

इस IPO को बिडिंग के दूसरे दिन यानी 12 जनवरी को 55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी का इरादा इस IPO के जरिये 33.11 करोड़ रुपये जुटाना है। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 62-66 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर

ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर के IPO को बिडिंग के दूसरे दिन 64.5 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी की योजना इस IPO के जरिये 28.08 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस इश्यू का प्राइस बैंड 51-54 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स

बिडिंग के पहले दिन यानी 12 जनवरी को कंपनी का IPO 5 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी की योजना इस IPO के जरिये 14.3 करोड़ रुपये जुटाने की है। इस प्राइस के लिए इश्यू 143 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।