Kalahridhaan Trendz IPO Listing: टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी कालाहरिधान ट्रेंडज लिमिटेड के शेयर आज एनएसई पर 4.78 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयरों में 5% का अपर सर्किट लग गया, जिससे आईपीओ निवेशकों का मुनाफा अब बढ़कर करीब 10 फीसदी हो गया है। कालाहरिधान ट्रेंडज लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 15 से 20 फरवरी के बीच बोली के लिए खुला था। इसका इश्यू प्राइस 45.00 रुपये था। हालांकि इसके शेयर आज अपने इश्यू प्राइस से करीब 4.78 फीसदी ऊपर 47.15 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए।
